फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Commission will conduct interview between Corona

UPPSC: कोरोना के बीच आयोग कराएगा इंटरव्यू

Wed, 19 Jan 2022 12:23 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Jan 2022 12:23 AM IST
सार

राजकीय यूनानी चिकित्सालयों में यूनानी चिकित्साधिकारी के 25 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 24 एवं 25 जनवरी को सुबह 10 से अपराह् दो बजे तक होंगे।

विज्ञापन
UPPSC: Commission will conduct interview between Corona
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के बीच उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) सीधी भर्ती के तहत इंटरव्यू कराने जा रहा है। आयोग ने उत्तर प्रदेश राज्य यूनानी चिकित्सा सेवा के तहत यूनानी चिकित्साधिकारी और उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के तहत रोग विज्ञानी एवं फल प्रजनक के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

विज्ञापन


राजकीय यूनानी चिकित्सालयों में यूनानी चिकित्साधिकारी के 25 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 24 एवं 25 जनवरी को सुबह 10 से अपराह् दो बजे तक होंगे। यूनानी चिकित्साधिकारी के 25 पदों में 17 पद अनारक्षित और आठ पद अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। इंटरव्यू से संबंधित विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


वहीं, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के तहत रोग विज्ञानी के एक पद पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 24 जनवरी को होगा। यह पद ओबीसी श्रेणी के लिए आरक्षित है। इसी विभाग में फल प्रजनक के एक अनारक्षित पद पर चयन के लिए साक्षात्कार 24 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज जारी होंगे एसीएफ/आरएफओ परीक्षा के कटऑफ
सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) भर्ती परीक्षा-2017 से संबंधित सभी अभ्यर्थियों के प्राप्तांक एवं कटऑफ अंक 19 जनवरी को जारी किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार प्राप्तांक एवं कटऑफ अंक 19 से 25 जनवरी तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।

अभ्यर्थी अपने अनुक्रमांक एवं जन्म तिथि के आधार पर प्राप्तांक देख सकते हैं। प्राप्तांक एवं श्रेणीवार कटऑफ अंक से संबंधित कोई भी प्रार्थनापत्र सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत स्वीकार नहीं किए जाएंगे और न ही उन पर विचार किया जाएगा।

स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा को लेकर शुद्धिपत्र जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स/सिस्टर ग्रेड-2 (पुरुष/महिला) परीक्षा-2021 के अभिलेख सत्यापन को लेकर पूर्व में जारी विज्ञप्ति को लेकर शुद्धिपत्र जारी किया है। विज्ञप्ति में एक जगह सत्यापन की तिथि ‘27.01.2028’ अंकित कर दी गई थी, जिसे संशोधित करते हुए ‘27.01.2022’ कर दिया गया है।


संग्रहालयाध्यक्ष पद पर तृप्ति का चयन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने संस्कृति विभाग के तहत संग्रहालयाध्यक्ष के एक अनारक्षित पद पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। इस पद पर तृप्ति राय को चयनित घोषित किया गया है। भर्ती के लिए साक्षात्कार 17 जनवरी को आयोजित किया गया और अगले दिन परिणाम जारी कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed