फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: CBI in the commission on the second day documents searched

यूपीपीएससी : दूसरे दिन भी आयोग में सीबीआई, खंगाले दस्तावेज

Thu, 31 Mar 2022 07:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 31 Mar 2022 07:42 PM IST
सार

सीबीआई को समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा-2013, लोअर सबऑर्डिनेट परीक्षा-2013 और पीसीएस जे परीक्षा-2013 में गड़बड़ी के सुराग मिले हैं। इन तीनों परीक्षाओं को लेकर सीबीआई की ओर से प्राथमिक जांच (पीई) भी दर्ज की जा चुकी है।

विज्ञापन
UPPSC: CBI in the commission on the second day documents searched
UPPSC - फोटो : Social media

विस्तार

सीबीआई जांच की धीमी गति हाईकोर्ट की ओर से स्टेटस रिपोर्ट तलब किए जाने के बाद जांच एजेंसी अचानक सक्रिय हो गई है। लगातार दूसरे दिन सीबीआई की टीम उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में पहुंची और वहां दस्तावेज खंगाले। सीबीआई को वर्ष 2013 की तीन परीक्षाओं में गड़बड़ी के सुराग मिल हैं, जिनसे संबंधित दस्तावेज आयोग में खंगाले जा रहे हैं। सीबीआई की ओर से स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल किए जाने के बाद स्थिति काफी कुछ साफ होने की उम्मीद है।

विज्ञापन




सूत्रों का कहना है कि सीबीआई को समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा-2013, लोअर सबऑर्डिनेट परीक्षा-2013 और पीसीएस जे परीक्षा-2013 में गड़बड़ी के सुराग मिले हैं। इन तीनों परीक्षाओं को लेकर सीबीआई की ओर से प्राथमिक जांच (पीई) भी दर्ज की जा चुकी है। वहीं, पीसीएस-2015 और अपर निजी सचिव (एपीएस)-2010 में मिले धांधली के सबूतों के आधार पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन




हालांकि इनमें से किसी भी मामले में सीबीआई ने अब तक किसी के खिलाफ कोई सीधी कार्रवाई नहीं की है। एपीएस-2010 के मामले में तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक प्रभुनाथ को नामजद किया गया है, लेकिन वह सीधे ने पूर्व परीक्षा नियंत्रक पर कोई कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को सीबीआई की स्टेटस रिपोर्ट का इंतजार
एपीएस-2010 के मामले में सीबीआई ने शासन और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को पत्र भेजकर अभियोजन स्वीकृति की अनुमति मांगी थी, लेकिन सीबीआई का पत्र अब तक शासन और आयोग में ही अटका है। दरअसल, लोकसेवकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीबीआई को अभियोजन स्वीकृति लेनी पड़ती है।



सूत्रों मुताबिक शासन स्तर के कुछ अफसर अभियोजन स्वीकृति की फाइल को आगे नहीं बढ़ा रहे हैं, जिसकी वजह से एपीएस-2010 में धांधली के लिए जिम्मेदार लोग सीबीआई की पकड़ से बाहर हैं। अब सभी को सीबीआई की स्टेटस रिपोर्ट का इंतजार है, जो एक सप्ताह के भीतर कोर्ट में दाखिल होनी है। स्टेटस रिपोर्ट आने के बाद काफी कुछ स्पष्ट हो जाएगा कि सीबीआई की जांच कहां तक पहुंची है। 


वहीं, प्रतियोगी छात्रों का कहना है कि सीबीआई जांच को पांच साल होने जा रहे हैं। अब तक हजारों अभ्यर्थियों के बयान दर्ज किए गए, कई परीक्षाओं  में गड़बड़ी के सुराग मिलने पर मुकदमे भी दर्ज किए गए, लेकिन कोई सीधी कार्रवाई न होने के कारण जांच से अब भरोसा उठने लगा है। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष अवनीश पांडेय ने समिति की मांगों को दोहराते हुए कहा है कि सीबीआई को तत्काल अभियोजन स्वीकृति दी जाए और जांच में तेजी लाने के लिए एसआईटी का गठन किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed