फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   uppsc bar code

आयोग में बार कोड व्यवस्था लागू करने की तैयारी

Fri, 31 Mar 2017 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 31 Mar 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
uppsc bar code
यूपी - फोटो : source
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में कोड नंबर में फर्जीवाड़ा कर कॉपी बदले जाने का मामला सामने आने के बाद अब कोड से जुड़ी पूरी व्यवस्था में ही परिवर्तन किए जाने की कवायद शुरू हो गई। आयोग में अब बार कोड की व्यवस्था लागू करने की तैयारी हो रही है। इस पर विचार भी शुरू हो गया है। किसी भी दिन आयोग के अफसर बैठक कर इस बारे में निर्णय ले सकते हैं। माना जा रहा है कि नई व्यवस्था लागू होने से फर्जीवाड़े पर काफी हद तक अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन


अगर सुहासिनी बाजपेयी की कॉपी बदले जाने का मामला सामने न आता तो शायद इस फर्जीवाड़े का खुलासा कभी न होता। गलत कोडिंग के जरिये एक अभ्यर्थी से दूसरे अभ्यर्थी की कॉपी बदले जाने का खुलासा होने के बाद अब कोडिंग व्यवस्था पर ही सवाल खड़े हो गए हैं। प्रतियोगी छात्र सवाल उठा रहे हैं कि कोई भरोसा नहीं कि दूसरे मामलों में भी अभ्यर्थियों के साथ ऐसे ही धोखाधड़ी की गई हो और योग्य अभ्यर्थियों की जगह जुगाड़ वालों को नौकरी दे दी गई हो।
विज्ञापन


फिलहाल इन तमाम सवालों से घिरे लोक सेवा आयोग ने प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद अब सुधार की कवायद शुरू कर दी है।
आयोग के सूत्रों का कहना है कि अब बार कोड की व्यवस्था लागू किए जाने की तैयारी चल रही है। नई व्यवस्था में कॉपियों पर कोड के रूप में नंबर नहीं अंकित होंगे। ऐसे में नंबरों में हेरफेर के जरिये किसी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश भी नहीं रह जाएगी। बार कोड व्यवस्था लागू होने के बाद सिर्फ कंप्यूटर में स्कैनिंग के जरिये अभ्यर्थी की पहचान संभव होगी और इसमें कोड बदलने जाने की भी कोई गुंजाइश नहीं होगी। आयोग के अफसर किसी भी दिन बैठक कर नई व्यवस्था को लागू करने का निर्णय ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed