फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC Assistant Statistics officers recruitment result

प्रदेश को मिले 116 सहायक सांख्यिकी अधिकारी

Sun, 08 Sep 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
UPPSC Assistant Statistics officers recruitment result
UPPSC Assistant Statistics officers recruitment result
योग्य अभ्यर्थी न मिलने से कारण कई पद रह गए खाली
विज्ञापन

यूपीपीएससी ने जारी किया एएसओ का अंतिम चयन परिणाम
प्रयागराज। प्रदेश को अर्थ एवं संख्या प्रभाग, राज्य योजन संस्थान के तहत 116 नए सहायक सांख्यिकी अधिकारी मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने शनिवार को सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 116 पदों का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया। अंतिम चयन परिणाम की मुख्य सूची में सुष्मिता चतुर्वेदी को पहला, आभा रानी को दूसरा और नवीन दीक्षित को तीसरा स्थान मिला है।
हालांकि आयोग ने 373 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था लेकिन, जिनके लिए चयन प्रस्तावित है उन रिक्तियों की संख्या 142 है। इसमें 73 पद अनारक्षित, 38 पद ओबीसी, 29 पद एससी एवं दो पद एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। सहायक सांख्यकी अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा पिछले साल 11 नवंबर को आयोजित की गई थी। आयोग ने स्क्रीनिंग परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों में से उच्च अंक धारित करते वाले 1261 अभ्यर्थियों अभ्यर्थियों से शैक्षिक अभिलेख आदि की मांग की थी। कुल 1133 अभ्यर्थियों ने अभिलेख उपलब्ध कराए। इस आधार पर अर्ह पाए गए 340 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया लेकिन योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण अंतिम चयन परिणाम में कई पद खाली रह गए।
विज्ञापन

प्रवक्ता अर्थशास्त्र के 10 पदों का रिजल्ट घोषित
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने शनिवार को समाज कल्याण विभाग के तहत राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों के लिए प्रवक्ता अर्थशस्त्र के 10 पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया।इ सके लिए पांच एवं छह सितंबर को इंटरव्यू आयोजित किया गया था। चयनितों में वारिश जमा खां, सुरेश कुमार मौर्य, नित्येश प्रसाद तिवारी, मनीष त्रिपाठी, बृजेश कुमार सिंह, गनेश कुमार, स्वाती वर्मा, रमेश गिरि, मनीष कुमार एवं ऋचा के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed