फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Assistant Manager Screening Examination on June 30

यूपीपीएससीः सहायक प्रबंधक पद की स्क्रीनिंग परीक्षा 30 जून को

Thu, 20 Feb 2020 09:05 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 Feb 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
UPPSC: Assistant Manager Screening Examination on June 30
डेमो - फोटो : डेमो
उत्तर प्रदेश उद्योग विभाग के तहत सहायक प्रबंधक (गैर तकनीकी) के 31 पदों पर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा 30 जून को आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएसी) ने बृहस्पतिवार को परीक्षा तिथि के साथ पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया।
विज्ञापन


सहायक प्रबंधक पद पर भर्ती के लिए आयोग ने 21 दिसंबर 2015 को विज्ञापन जारी किया था। चार साल बाद आयोग ने स्क्रीनिंग परीक्षा की तिथि घोषित की है। स्क्रीनिंग परीक्षा के लिए परीक्षा योजना और निर्धारित पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा दो घंटे की होगी। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के 150 सवाल होंगे और प्रत्येक प्रश्न दो-दो अंकों का होगा। इस प्रकार कुल 300 अंकों का पेपर होगा।
विज्ञापन


आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार ऑनलाइन विज्ञापन की शर्तों के अनुसार जिन अभ्यर्थियों ने निर्धारित समय में सभी प्रमाणपत्रों/अभिलेखों सहित ऑफलाइन आवेदन पत्र प्रेषित किए हैं, वे अभ्यर्थी ही स्क्रीनिंग परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। स्क्रीनिंग परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र निर्धारित समय में ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed