फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC asked for list of examination centers for PCS Pre for 7-8 December

UPPSC PCS Pre 2024 : पीसीएस प्री परीक्षा अब सात-आठ दिसंबर को, दो पालियों में कराई जा सकती है परीक्षा

Fri, 11 Oct 2024 06:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Oct 2024 06:24 PM IST
सार

यूपीपीसीएस की परीक्षा पहले 27 अक्तूबर को प्रस्तावित थी। इसको टाल कर सात और आठ दिसंबर कर दिया गया है। हालांकि आयोग के कैलेंडर में अभी यह परीक्षा 27 अक्तूबर को ही अंकित है, लेकिन बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। 

विज्ञापन
UPPSC asked for list of examination centers for PCS Pre for 7-8 December
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा-2024 सात और आठ दिसंबर को होगी। परीक्षा का शेड्यूल दो पालियों में रखा गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने परीक्षा के लिए प्रस्तावित करीब 50 जिलों के डीएम को पत्र लिखकर उपलब्ध केंद्रों की सूची मांगी है। आयोग औपचारिक रूप से अगले हफ्ते नई तारीखों का एलान कर सकता है।

विज्ञापन


आयोग के सचिव अशोक कुमार की ओर से बृहस्पतिवार को परीक्षा केंद्रों वाले जिलों को भेजे गए पत्र में इन तारीखों का स्पष्ट उल्लेख किया गया है। कहा है, पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2024 जो कि 26 व 27 अक्तूबर को प्रस्तावित थी, अब अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। यह परीक्षा अब सात और आठ दिसंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पत्र के सही होने की पुष्टि आयोग के एक अधिकारी ने भी की है। पत्र के मुताबिक, परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 तक रहेगी, जबकि दूसरी दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक। आयोग ने सभी डीएम से 17 अक्तूबर तक 480 और 384 अभ्यर्थियों के बैठने की क्षमता वाले केंद्रों की सूची मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आयोग ने सभी जिलाधिकारियों को लिखा पत्र

पीसीएस-2024 के लिए कुल 5,76,154 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। पूर्व में आयोग ने 27 अक्तूबर को प्रारंभिक परीक्षा कराने का निर्णय लिया था। इन तारीखों पर परीक्षा केंद्र उपलब्ध कराने के लिए सभी जिलाधिकारियों को पत्र भी लिखा गया था। आयोग के कैलेंडर में सिर्फ 27 अक्तूबर ही को प्रारंभिक परीक्षा की बात कही गई थी।

पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि शासन की ओर से जून में जारी मानकों के अनुसार ही केंद्रों का चयन किया जाए। हालांकि, आयोग की ओर से नई तारीखों का अभी औपचारिक एलान नहीं किया गया है। आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक परीक्षा की बदली तारीखों की घोषणा एक हफ्ते के अंदर हो जाएगी।
 

दो दिन परीक्षा पर अभ्यर्थी उठा रहे आपत्ति

पीसीएस परीक्षा दो दिन कराने को लेकर अभ्यर्थियों की ओर से भी आपत्तियां उठाई गई हैं। तर्क है कि दो दिन परीक्षा कराने से प्रश्न पत्र अलग-अलग होंगे। इससे भिन्न प्रश्न प्रत्रों में समान अंकों के निर्धारण का सवाल खड़ा हो जाएगा। ऐसी आपत्तियों को देखते हुए ही आयोग ने पिछले दिनों प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक ही दिन के अंदर परीक्षा कराने की संभावनाओं को टटोला था। हालांकि, अभी इस पर कोई निर्णय नहीं हो सका है। खास यह भी है कि आयोग के कैलेंडर में प्रारंभिक परीक्षा की एक ही प्रस्तावित तारीख 27 अक्तूबर दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed