फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: As soon as the application for spokesperson recruitment started OTR crossed six lakhs

UPPSC : प्रवक्ता भर्ती के लिए आवेदन शुरू होते ही ओटीआर छह लाख के पार, बीएड डिग्री धारकों की लगी लॉटरी

Mon, 18 Aug 2025 10:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 Aug 2025 10:37 AM IST
सार

राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता के पदाें पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की वेबसाइट पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या तेजी से बढ़ी है।

विज्ञापन
UPPSC: As soon as the application for spokesperson recruitment started OTR crossed six lakhs
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता के पदाें पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की वेबसाइट पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। एलटी ग्रेड शिक्षक व प्रवक्ता भर्ती के लिए अब तक 6.32 लाख नए अभ्यर्थी ओटीआर नंबर प्राप्त कर चुके हैं।

विज्ञापन


आयोग की वेबसाइट पर ओटीआर करने वाले कुल अभ्यर्थियों की संख्या 28 लाख सात हजार 539 पहुंच गई है जबकि 14 जुलाई को एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी होने से पहले यह संख्या 21 लाख 75 हजार थी। इस बार बीएड अभ्यर्थियों की लॉटरी खुल गई है। अर्से बाद एक साथ दो बड़ी भर्तियों के विज्ञापन जारी हुए हैं।
विज्ञापन


एलटी ग्रेड शिक्षक के 7466 पदों पर भर्ती के लिए 28 जुलाई और प्रवक्ता के 1518 पदों पर भर्ती के लिए 12 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दोनों ही भर्तियों के बीएड अनिवार्य शैक्षिक योग्यता है। यानी ये दोनों भर्तियां केवल बीएड अभ्यर्थियों के लिए हैं। पिछली बार इन दोनों भर्तियों में दो साल का अंतराल था और प्रवक्ता भर्ती के लिए बीएड की अनिवार्यता भी नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले बीएड के लिए अनिवार्य शैक्षिक अर्हता स्नातकोत्तर की डिग्री थी, लेकिन अब बीएड अनिवार्य कर दिए जाने से केवल स्नातकोत्तर डिग्री वाले अभ्यर्थी भर्ती की दौड़ से बाहर हो गए और ऐसे में बीएड डिग्री वाले अभ्यर्थियों के लिए इस बार स्पर्धा कम हो गई। हालांकि, दोनों भर्तियां साढ़े चार से सात वर्षों के बाद आईं हैं। एलटी ग्रेड भर्ती का पिछला विज्ञापन मार्च-2018 व प्रवक्ता का दिसंबर-2020 में जारी हुआ था।

इस दौरान लाखों नए अभ्यर्थियों ने बीएड की डिग्री हासिल की और उन्हें एलटी ग्रेड व प्रवक्ता भर्ती का इंतजार था। ऐसे में दोनों ही भर्तियों में इस बार आवेदनों की संख्या 10 लाख से ऊपर जा सकती है। वैसे भी इन दोनों भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अब तक 6.32 लाख नए अभ्यर्थी ओटीआर नंबर प्राप्त कर चुके हैं और पूर्व में भी जिन 21 लाख 75 हजार अभ्यर्थियों ने ओटीआर किए थे, उनमें भी बड़ी संख्या बीएड अभ्यर्थियों की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed