फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Applications could not be submitted due to agitation at UPPSC, date extended

UPPSC :  यूपीपीएससी पर आंदोलन के कारण जमा नहीं हो सके आवेदन, बढ़ाई गई तिथि

Thu, 28 Nov 2024 07:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 28 Nov 2024 07:37 PM IST
सार

राज्य कृषि सेवा के 268 पदों पर भर्ती के लिए 10 अप्रैल 2024 को विज्ञापन जारी किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा 18 अगस्त 2024 को हुई थी और इसका परिणाम 18 दिसंबर 2024 को जारी किया गया था। इसमें 2029 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था।

विज्ञापन
UPPSC: Applications could not be submitted due to agitation at UPPSC, date extended
UPPSC Protest - फोटो : एएनआई

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा के आवेदन की हार्डकॉपी आयोग में जमा करने के लिए अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय दिया है। आवेदन की हार्डकॉपी अब चार दिसंबर तक जमा की जाएगी। आयोग पर आंदोलन के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन की हार्डकॉपी जमा करने से वंचित रह गए हैं।

विज्ञापन

राज्य कृषि सेवा के 268 पदों पर भर्ती के लिए 10 अप्रैल 2024 को विज्ञापन जारी किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा 18 अगस्त 2024 को हुई थी और इसका परिणाम 18 दिसंबर 2024 को जारी किया गया था। इसमें 2029 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 अक्तूबर से शुरू हुई थी।

विज्ञापन

आवेदन की अंतिम तिथि 11 नंवबर और इसकी हार्डकॉपी आयोग में जमा किए जाने की अंतिम तिथि 18 नवंबर निर्धारित की गई थी। कई अभ्यर्थी 18 नवंबर तक आयोग में आवेदन की हार्डकॉपी जमा नहीं कर सके। आयोग के खिलाफ प्रतियोगी छात्रों के आंदोलन के कारण 11 से 15 नवंबर तक आयोग के सभी गेट लगातार बंद रहे। इसके बाद 16 व 17 नवंबर को साप्ताहिक अवकाश था। ऐसे में अभ्यर्थी आवेदन की हार्डकॉपी जमा करने से वंचित रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग के उपसचिव वीरेंद्र मणि त्रिपाठी के अनुसार कतिपय कारणों से जो अभ्यर्थी 18 नवंबर तक आयोग में मुख्य परीक्षा के आवेदन की हार्डकॉपी जमा नहीं कर सके हैं, वे चार दिसंबर को शाम पांच बजे तक या इससे पहले डाक के माध्यम से या आयोग के गेट नंबर-तीन पर स्थित डाक अनुभाग के काउंटर पर आवेदन की हार्डकॉपी अवश्य उपलब्ध करा सकें। इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed