यूपीपीएससी : सहायक अभियंता के 281 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू
- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी किया विज्ञापन
- यूपीपीएससी ने पाठ्यक्रम, परीक्षा योजना भी की जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) सहायक अभियंता (एई) के 281 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इनमें 271 पद विभिन्न विभागों में सामान्य चयन और 10 पद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में विशेष चयन के हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए शुक्रवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। साथ ही आयोग ने अपनी वेबसाइट पर भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया।
सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2021 के तहत सहायक अभियंता के पदों परभर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर और ऑनलाइन आवेदन सब्मिट करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर निर्धारित की गई है। आयोग ने विज्ञापन में परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी है। लिखित परीक्षा 750 अंकों की होगी। इसमें 375-375 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रकार के दो प्रश्रपत्र होंगे। पहले प्रश्रपत्र में सामान्य हिंदी के तीन-तीन अंकों के 25 सवाल यानी कुल 75 अंकों के प्रश्र होंगे, जबकि विषयों से संबंधित तीन-तीन अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे।
वहीं, दूसरे प्रश्रपत्र में सामान्य अध्ययन के तीन-तीन अंकों के 25 सवाल और विषयों से संबंधित तीन-तीन अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। दोनों प्रश्रपत्रों की परीक्षा अवधि ढाई-ढाई घंटे की होगी। इसके अलावा 100 अंक इंटरव्यू के लिए निर्धारित किए गए हैं। इस प्रकार पूरी परीक्षा 850 अंकों की होगी। हिंदी का पाठ्यक्रम इस प्रकार बनाया जाएगा, जिससे उम्मीदवार की हिंदी भाषा की समझ और शब्दों के कुशल प्रयोग की जांच हो सके।
इसका स्तर हाईस्कूल का होगा। वहीं, सामान्य अध्ययन के प्रश्रवपत्र में समसामयिक घटनाओं और ऐसी बातों की उनके वैज्ञानिक पहलुओं पर ध्यान देते हुए जानकारी साम्मिलित होगी, जो प्रतिदिन के अनुभव में शामिल होती है और जिनकी किसी शिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जा सकती है। प्रश्रपत्र में भारत के इतिहास, राजनीति एवं भूगोल के ऐसे प्रश्र भी शामिल होंगे, जिनके लिए विशेष अध्ययन की जरूरत नहीं पड़ती है।
कहां कितने पद
विभाग-पदनाम-रिक्तियों की संख्या
1. लोक निर्माण विभाग - सहायक अभियंता (सिविल)-36
2. लोक निर्माण विभाग - सहायक अभियंता (विद्युत/यांत्रिक) - 28
3. आवास एवं शहरी नियोजन - सहायक अभियंता (सिविल) - 21
4. नगर विकास विभाग - सहायक अभियंता (जल)/ ‘बी’ श्रेणी जलकल अभियंता - 14
5. नगर विकास विभाग- सहायक अभियंता (ट्रैफिक)-04
6. कृषि विभाग- उत्तर प्रदेश कृषि सेवा समूह ‘ख’ (अभियंत्रण शाखा)-04
7. आवास एवं विकास परिषद - सहायक अभियंता (सिविल)-76
8. आवास एवं विकास परिषद - सहायक अभियंता (विद्युत)-04
9. भूगर्भ जल विभाग - सहायक अभियंता (सिविल)-06
10. भूगर्भ जल विभाग - सहायक अभियंता (यांत्रिक)-03
11. लघु सिंचाई विभाग - सहायक अभियंता (कृषि)-07
12. औद्योगिक विकास विभाग - प्रबंधक (सिविल) - 49
13. औद्योगिक विकास विभाग- प्रबंधक (विद्युत/यांत्रिक)-05
14. गृह (पुलिस) विभाग - मुख्य अग्निशम अधिकारी-13
15. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग - सहायक टेलीविजन अभियंता- 01
15. ग्रामीण अभियंत्रण विभाग - सहायक अभियंता (सिविल)-10
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2019 से संबंधित अभ्यर्थियों के प्राप्तांक एवं कटऑफ अंक 14 अगस्त को अपनी वेबसाइट पर जारी कर देगा। प्राप्तांक एवं कटऑफ अंक 20 अगस्त तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार अभ्यर्थी अपनी जन्मतिथि एवं अनुक्रमांक के आधार पर प्राप्तांक एवं कटऑफ देख सकते हैं और उसे ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। गौरतलब है कि आयोग ने इस परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम इसी वर्ष 26 मार्च को जारी किया था। आयोग ने विभिन्न विभागों में सहायक अभियंता के 648 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कराई थी। योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण 68 पद खाली रह गए थे और 580 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया था।
सहायक नियोजक के आठ पदों पर होगी भर्ती
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के तहत समूह ‘ख’ सहायक नियोजक के आठ पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए आयोग ने आयोग ने पूर्व में जारी विज्ञापन के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को परंपरागत आवेदनपत्र/अभिलेख प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।
17 अभ्यर्थियों से मांगे गए परंपरागत आवेदन पत्र
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग के तहत कार्मिक अधिकारी के एक पद के लिए आवेदन मांगे थे। आयोग ने अनिवार्य अर्हता 73 फीसदी तक प्राप्तांक पाने वाले 17 अभ्यर्थियों से ऑफलाइन शैक्षिक अभिलेखों सहित परंपरागत आवेदनपत्र मांगे हैं। विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।