फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Application for 44 posts of Assistant Prosecution Officer from today

UPPSC: सहायक अभियोजन अधिकारी के 44 पदों के लिए आवेदन आज से 

Thu, 21 Apr 2022 01:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 Apr 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
UPPSC: Application for 44 posts of Assistant Prosecution Officer from today
UPPSC - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2022 (एपीओ) के लिए अभ्यर्थी आज से आवेदन कर सकेंगे। कुल 44 पदों के लिए आवेदन लिए जाएंगे। पदों की संख्या घट-बढ़ सकती है। 
विज्ञापन

यूपीपीएससी एपीओ भर्ती परीक्षा का विज्ञापन बृहस्पतिवार को वेबसाइट पर अपलोड करेगा। आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


ऑनलाइन बैंक में परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 मई है। जबकि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 मई निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, शुल्क जमा करने की प्रक्रिया, जाति प्रमाण पत्रों का प्रोफार्मा, प्रारंभिक तथा मुख्य परीक्षा के पाठ्यक्रम, परीक्षा केंद्रों के जिलों के नाम, आरक्षण एवं आयु में छूट, अर्हता संबंधी विस्तृत दिशा निर्देश विस्तृत विज्ञापन में उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शैक्षिक अर्हता से संबंधित विस्तृत जानकारी विस्तृत विज्ञापन के बिुद संख्या में 10 में दी गई है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 1 जुलाई 2022 को 21 वर्ष अवश्य होनी चाहिए और उन्हें 40 वर्ष से अधिक आयु का नहीं होना चाहिए। इसी प्रकार दिव्यांगजन की अधिकतम आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यूपी के विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आरक्षण/अधिकतम आयु सीमा में शिथिलन अनुमन्य होगा।   

कैबिनेट के फैसले से पीसीएस जे अभ्यर्थियों में खुशी, जल्द भर्ती विज्ञापन आने की उम्मीद 
 प्रदेश सरकार की मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली 2022 को मंजूरी मिलने से अभ्यर्थियों में खुशी की लहर है। अभ्यर्थियों को जल्द विज्ञापन जारी होने की आस जगी है। नए नियमों के अनुसार अब पीसीएस जे परीक्षा में अंग्रेजी के 200 अंकों के प्रश्न पत्र की बजाए अंग्रेजी और हिंदी के 100-100 अंकों के प्रश्नपत्र होंगे।

साथ ही न्यायिक अधिकारियों की भर्ती परीक्षा में दिव्यांगों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण का भी प्रावधान किया गया है। परीक्षा में हिंदी भाषा प्रश्न पत्र को शामिल किए जाने के फैसले का अभ्यर्थियों ने स्वागत किया है। लंबे समय से अभ्यर्थी इसकी मांग कर रहे थे। वहीं इस फैसले के बाद न्यायिक सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को जल्द ही भर्ती विज्ञापन जारी किए जाने की उम्मीद जगी है।

गौरतलब है कि प्रदेश में न्यायिक सेवा अधिकारियों के चयन के लिए आयोजित होने वाली पीसीएस-जे भर्ती का विज्ञापन चार से पहले जारी हुआ था। यूपीपीएससी ने 2018 में 610 पदों के लिए विज्ञापन निकाला था। इस चयन प्रक्रिया के पूरी होने के बाद आयोग ने इस परीक्षा के लिए कोई विज्ञापन जारी नहीं किका।


इससे हजारों प्रतियोगी छात्र ओवरएज हो गए। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष अवनीश पांडेय ने जल्द विज्ञापन जारी होने की उम्मीद जताई है। साथ ही कहा कि यदि किसी भी कारण से भर्ती विज्ञापन जारी करने में देरी होती है तो प्रभावित छात्रों को अवसर मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed