फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC

सफाई एवं खाद्य निरीक्षक के दो अभ्यिर्थियों का चयन निरस्त

Wed, 04 Sep 2019 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
UPPSC
UPPSC
जाति प्रमाणपत्र प्रस्तुत न करने पर यूपीपीएससी ने लिया निर्णय
विज्ञापन

रिक्त हुए पदों पर दो नए अभ्यर्थियों का आयोग ने किया चयन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सफाई एवं खाद्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा के दो अभ्यर्थियों का चयन निरस्त कर दिया है और उनकी जगह दूसरे अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। जिन अभ्यर्थियों का चयन निरस्त किया गया है, उन्होंने निर्धारित प्रारूप में जाति प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं किया और आयोग को उनका चयन निरस्त करने का निर्णय लेना पड़ा।
यूपीपीएससी ने सफाई एवं खाद्य निरीक्षक के 128 पदों पर सीधी भर्ती का परिणाम पिछले साल 26 सितंबर को घोषित किया था। चयनित अभ्यर्थी शरद कुमार वर्मा एवं संजय कुमार गोंड का परिणाम जाति प्रमाणपत्र प्रस्तुत न करने के कारण औपबंधिक रूप से घोषित किया गया था। दोनों को प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के लिए समय दिया गया है लेकिन शरद कुमार वर्मा ने अन्य पिछड़ा वर्ग का प्रमाणपत्र निर्धारित प्रारूप में जारी नहीं किया और व्यक्तिगत कारणों से पदभार ग्रहण न करने की सूचना भी आयोग को भेज दी। वहीं, संजय कुमार गोंड भी अतिरिक्त अवसर मिलने के बावजूद निर्धारित प्रारूप पर अनुसूचित जनजाति का प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं करा सके।
विज्ञापन

आयोग के उप सचिव सत्य प्रकाश की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इन कारणों से दोनों अभ्यर्थियों का चयन निरस्त कर दिय गया है। शरद कुमार वर्मा के स्थान पर रिक्त हुए पद के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग के वेद प्रकाश गौड़ का नाम औपबंधिक रूप से चयन के लिए संस्तुत किया गया है। वहीं, संजय कुमार गोंड के स्थान पर अनुसूचित जनजाति के मनोज कुमार राणा का चयन औपबंधिक रूप से संस्तुत किय गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed