{"_id":"5d5eee148ebc3e6c187cf64b","slug":"uppsc-allahabad-news-ald252838731","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में 22 अगस्त से शुरू हुए साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में 22 अगस्त से शुरू हुए साक्षात्कार
Fri, 23 Aug 2019 01:03 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में 22 अगस्त से सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पदों के लिए साक्षात्कार शुरू होने जा रहा है। इंटरव्यू के लिए अपात्र घोषित अभ्यर्थियों ने बुधवार को आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार से मिलकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके अभिलेखों की जांच ठीक से नहीं हुई और इसी वजह से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की छंटनी हो गई। इसे देखते हुए आयोग ने अभिलेखों की जांच दोबारा कई और 10 नए अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए अर्ह पाया। सभी को साक्षात्कार के लिए 30 अगस्त को आयोग में बुलाया गया है।
विज्ञापन
सहायक सांख्यिकी अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा में सफल 1133 अभ्यर्थियों में से 803 अभ्यर्थियों को अभिलेखों की जांच के आधार पर इंटरव्यू के लिए अपात्र घोषित कर दिया गया था। इसके बाद साक्षात्कार के लिए 323 अभ्यर्थी ही बचे और आयोग को 373 पदों पर भर्ती करनी है। बुधवार को तमाम अभ्यर्थी आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार से मिले और इस बारे में अपनी शिकायत दर्ज कराई। अभ्यर्थी प्रदेश के कई अलग-अलग जिलों से यहां आए थे। आयोग अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया था कि मामले की जांच कराकर उनके अभ्यर्थन पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
आयोग ने शिकायत दर्ज कराने वाले अभ्यर्थियों के अभिलेखों की अपने विशेषज्ञों से दोबारा जांच कराई और इसमें अभ्यर्थी सविता तिवारी, मयंक त्रिपाठी, शेखर सक्सेना, कुशल सक्सेना, गिर्राज सिंह, मोहम्मद जावेद, अनुज कुमार धीमान, महेश कुमार सक्सेना, गौरव कुमार एवं यशवंत सिंह को इंटरव्यू के लिए अर्ह पाया गया। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से साक्षात्कार ज्ञाप, आवेदन पत्र, देशना पत्रक, प्रमाण्ीकरण पत्रक डनलोड करके और उनके भरकर आवश्यक अभिलेखों के साथ साक्षात्कार के लिए 30 अगस्त को सुबह नौ जे आयोग आयोग कार्यालय के यमुना भवन में उपस्थित हों।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 23 अगस्तः देश को मिला उप प्रधानमंत्री के रूप में सरदार पटेल का साथ और पहली बाइबिल हुई मुद्रित