फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC

कर्मशाला अनुदेशक के लिए इंटरव्यू 30 से

Sat, 10 Aug 2019 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
UPPSC
UPPSC
प्रयागराज, 9 अगस्त। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत कर्मशाला अनुदेशक मशीनशाप के 20 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू का कार्यक्रम जारी कर दिया है। साक्षात्कार 31, 31 अगस्त और दो, तीन एवं चार सितंबर को आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से अपना साक्षात्कार ज्ञाप, देशनापत्रक, प्रमाणीकरण पत्रक आदि डाउनलोड कर मुद्रित करेंगे और पासपोर्ट आकार की दो फोटो एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों के साथ निर्धारित तिथि पर सुबह नौ बजे आयोग परिसर स्थित यमुना भवन में रिपोर्ट करनी है।
विज्ञापन

अर्थ संख्याधिकारी पद के लिए मांगे आवेदन
प्रयागराज, 9 अगस्त। अर्थ एवं संख्या प्रभाग राज्य नियोजन संस्थान के तहत अर्थ एवं संख्याधिकारी के चार पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर आनलाइन आवेदन मांगे गए थे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों के प्राप्तांक प्रतिशत जारी किए हैं। सामान्य के लिए 87 और ओबीसी के लिए 78 प्राप्तांक प्रतिशत निर्धारित किया गया है। इसके तहत आने वाले अभ्यर्थियों को 26 अगस्त तक डाक के माध्यम से या आयोग के काउंटर पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपने आवेदन जमा करने हैं। उप सचिव विनोद कुमार सिंह के अनुसार अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट से आवेदन पत्र, देशना पत्रक, प्रमाणीकरण पत्रक एवं प्राप्तांकों का विवरण प्रपत्र डाउनलोड करना है और उन्हें भरकर आवश्यक अभिलेखों के साथ आवेदन जमा करना है।
विज्ञापन

शोध अधिकारी के छह पदों के लिए आवेदन 26 तक
प्रयागराज, 9 अगस्त। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य नियोजन संस्थान के तहत शोध अधिकारी (प्राविधिक) के छह पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्राप्तांक प्रतिशत जारी कर दिए हैं। अनारक्षित के लिए 84 एवं अनुसूचित जाति के लिए 68 प्राप्तांक प्रतिशत निर्धारित किया गया है। इसके तहत आने वाले अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट से आवेदन पत्र, देशना पत्रक, प्रमाणीकरण पत्रक एवं प्राप्तांकों का विवरण प्रपत्र डाउनलोड करना है और उन्हें भरकर आवश्यक अभिलेखों के साथ 26 अगस्त तक डाक के माध्यम से या सीधे आयोग के काउंटर पर उपस्थित होकर जमा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी विषय की संशोधित उत्तरकुंजी जारी
प्रयागराज, 9 अगस्त। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में विज्ञापन संख्या 47 के तहत हिंदी विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की संशोधित उत्तरकुंजी शुक्रवार को जारी कर दी। आयोग ने पहले जो संशोधित उत्तरकुंजी जारी की थी, उससे असंतुष्ट अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इस पर हाईकोर्ट ने बीएचयू के विशेषज्ञों से प्रश्न पत्र की जांच कराई थी, जिसमें विशेषज्ञों ने चार सवाल गलत पाए थे। इस पर हाईकोर्ट ने आयोग को मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया था। इसी आदेश के अनुपालन में आयोग ने अपने विशेषज्ञों से राय मशविरा किया और शुक्रवार को हुई आयोग की बैठक में हिंदी विषय की अंतिम उत्तरकुंजी जारी करने का निर्णय लिया गया। आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार उत्तरकुंजी आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed