{"_id":"5850498e4f1c1bc37b6499a6","slug":"uppsc-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"लागू होगा सिविल सेवा पैटर्न नहीं तो जारी होगी मेंस की उत्तर कुंजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लागू होगा सिविल सेवा पैटर्न नहीं तो जारी होगी मेंस की उत्तर कुंजी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 14 Dec 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्र 2017 से पीसीएस परीक्षा भी सिविल सेवा की तर्ज पर होगी। यानी, मुख्य परीक्षा में दो की जगह सिर्फ एक वैकल्पिक विषय होगा। इसकी जगह सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्रों की संख्या बढ़ जाएगी। किन्हीं वजहों से सिविल पैटर्न लागू नहीं हो पाया तो आयोग पीसीएस-2017 से मुख्य परीक्षा में भी सामान्य अध्ययन के पेपर की उत्तर कुंजी जारी करेगा। अध्यक्ष डॉ.अनुरूद्ध यादव ने वर्षों से बने गतिरोध को दूर करते हुए मंगलवार को प्रतियोगियों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। वार्ता के दौरान उन्होंने मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करने के अलावा एक साल में परीक्षार्थियों की अन्य शिकायतें भी दूर होने का आश्वासन दिया।
गलत जवाब को लेकर आयोग पर दबाव बढ़ता जा रहा है। हाईकोर्ट ने पीसीएस-2016 का रिजल्ट संशोधित करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद आयोग की भर्तियों में व्याप्त अनियमितता के खिलाफ तथा मुख्य परीक्षा में भी सामान्य अध्ययन के पेपर की उत्तर कुंजी जारी करने की मांग मुखर हो गई है। इसी परिपेक्ष्य में प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति की मांग पर अध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। वार्ता के बाद प्रतियोगियों का कहना था कि अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि 2017 से सिविल सेवा के प्रारूप पर पीसीएस कराने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसे मंजूरी नहीं मिली तो मुख्य परीक्षा में भी उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।
प्रतियोगियों के अनुसार अध्यक्ष यह भी कहना था कि गलत जवाब के लिए जिम्मेदार विशेषज्ञों को पैनल से बाहर करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक साल में प्रतियोगियों की अन्य शिकायतें भी दूर होंगी। अध्यक्ष ने परीक्षा केंद्र आवंटन, सीसैट से प्रभावित अभ्यर्थियों को अतिरिक्त अवसर देने आदि के मुद्दे पर परीक्षार्थियों का हित ध्यान में रखने की बात कही। अध्यक्ष से वार्ता करने वाले प्रतिनिधिमंडल में अवनीश पांडेय, शांतनु राय, नवीन तिवारी और दिनेश तिवारी शामिल रहे।