फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Additional Private Secretary exam will be held on January 7, for 328 posts of APS.

UPPSC : सात जनवरी को होगी अपर निजी सचिव परीक्षा, एपीएस के 328 पदों पर होनी ह

Sat, 18 Nov 2023 10:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Nov 2023 10:16 PM IST
सार

यूपीपीएससी ने एपीएस के 328 पदाें पर भर्ती के लिए 19 सितंबर 2023 को विज्ञापन जारी किया था। आवेदन की अंतिम तिथि 19 अक्तूबर निर्धारित की गई थी। आवेदन के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) अनिवार्य किया गया था। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी ओटीआर की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके और उनके आवेदन स्वीकृत नहीं हुए

विज्ञापन
UPPSC: Additional Private Secretary exam will be held on January 7, for 328 posts of APS.
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने अपर निजी सचिव (एपीएस) परीक्षा-2023 की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा सात जनवरी 2024 को प्रदेश के पांच जिलों में आयोजित की जाएगी। एपीएस के पदों पर 10 साल बाद भर्ती होने जा रही है।

विज्ञापन

यूपीपीएससी ने एपीएस के 328 पदाें पर भर्ती के लिए 19 सितंबर 2023 को विज्ञापन जारी किया था। आवेदन की अंतिम तिथि 19 अक्तूबर निर्धारित की गई थी। आवेदन के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) अनिवार्य किया गया था। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी ओटीआर की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके और उनके आवेदन स्वीकृत नहीं हुए। लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों के ओटीआर करने से पोर्टल पर दबाव लगातार बना रहा।

विज्ञापन

ऐसे में आयोग को तीन बार आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ानी पड़ी। पहली बार 26 अक्तूबर, दूसरी बार दो नवंबर और तीसरी बार 16 नवंबर तक आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई। आयोग ने अब परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। अभ्यर्थियों का चयन तीन चरणों की परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा और पहले चरण की परीक्षा सात जनवरी 2024 को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक की पाली में पांच जनपदों प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर नगर और मेरठ के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण की परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा 150 अंकों की होगी और प्रश्न हल करने के लिए तीन घंटे का वक्त मिलेगा। इसमें 50 अंकों के सामान्य ज्ञान, 50 अंकों के सामान्य हिंदी और 50 अंकों के कंप्यूटर ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

पहले चरण के परीक्षा परिणाम में पदों की संख्या के मुकाबले 15 गुना अभ्यर्थी सफल घोषित किए जाएंगे और सफल अभ्यर्थी द्वितीय चरण की परीक्षा में शामिल होंगे। दूसरे चरण में आशुलिपि (हिंदी) और कंप्यूटर टाइप की परीक्षा होगी। दूसरे चरण में सफल अभ्यर्थी तीसरे चरण में कंप्यूटर प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होंगे। तीनों चरणों की परीक्षा के अंकों को जोड़कर श्रेष्ठता के आधार पर चयन किया जाएगा।

अधर में अटकी एपीएस भर्ती-2013

एपीएस भर्ती परीक्षा का पिछला विज्ञापन वर्ष 2013 में जारी किया गया था। आयोग ने दो चरणों की परीक्षा कराने के बाद बीच में ही परीक्षा निरस्त कर दी थी, जिसके खिलाफ अभ्यर्थियों ने न्यायालय में याचिका दाखिल की थी। कोर्ट ने परीक्षा प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के आदेश दिए थे। आयोग ने अभी परीक्षा प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई है। सूत्रों का कहना है कि आयोग की ओर से कोर्ट में अपील दाखिल की जानी है। ऐसे में भर्ती प्रक्रिया फिलहाल अटकी रहेगी। एपीएस परीक्षा-2013 के तहत 176 पदों पर भर्ती होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed