UPPCL : स्मार्ट सिटी के तीन डिवीजनों में रीडिंग-बिलिंग स्मार्ट बनाने की शुरुआत, लगेंगे 50 हजार स्मार्ट मीटर
विद्युत चोरी पर लगाम लगाने के लिए यूपीपीसीएल की ओर से मंगलवार को स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया गया। इन मीटरों के लगने के बाद बिजली की वास्तविक खपत के अनुसार ही उपभोक्ताओं के पास बिल आएगा। मीटर जंपिंग या गलत रीडिंग की समस्या सेे मुक्ति मिल जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रतिमाह करोड़ों रुपये की बिजली चोरी रोकने के लिए अब शहर के तीन डिवीजनों में 4-जी स्मार्ट मीटर लगाने का मंगलवार को श्रीगणेश हो गया। इन डिवीजनों के 50 हजार से अधिक घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इन इलाकों में मीटर बाईपास, केबल क्रॉस के जरिये सर्वाधिक बिजली चोरी की शिकायतें रही हैं।
विद्युत चोरी पर लगाम लगाने के लिए यूपीपीसीएल की ओर से मंगलवार को स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया गया। इन मीटरों के लगने के बाद बिजली की वास्तविक खपत के अनुसार ही उपभोक्ताओं के पास बिल आएगा। मीटर जंपिंग या गलत रीडिंग की समस्या सेे मुक्ति मिल जाएगी। इससे बिजली चोरी पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। आरडीएसएस योजना के तहत नए प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाते के बाद स्मार्ट बिलिंग की व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
मीटर लगाने का काम हैदराबाद की कंपनी जीएमआर स्मार्ट लिमिटेड को 10 जून को ही दे दिया गया। नैनी, करैलाबाग, कल्याणी देवी डिवीजनों में अभी ये स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। वहीं, रामबाग डिवीजन में दूसरे चरण में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। विद्युत वितरण क्षेत्र प्रथम के अधीक्षण अभियंता भरत सिंह बताते हैं कि इस मीटर के लगने के बाद बिजली की रीडिंग और बिलिंग भी स्मार्ट हो जाएगी। सिलसिलेवार तरीके से यह प्रीपेड स्मार्ट मीटर घर-घर लगाए जाएंगे।
प्रीपेड स्मार्ट मीटर के फायदे
-मीटर रीडरों की दखल पूरी तरह बंद हो जाएगी
-उपभोक्ता अपने मोबाइल एप पर बिजली की खपत और भार की सटीक जानकारी प्रतिदिन प्राप्त करने के साथ ही खुद बेहतर प्रबंधन कर सकेंगे।
-खपत के अनुसार उपभोक्ता स्वयं मीटर रिचार्ज कर सकेंगे।
-बिल जमा करने के लिए उन उपभोक्ताओं को कैश काउंटर पर लाइन लगाने से छुटकारा मिलेगा।
-बिजली चोरी पर पूरी तरह अंकुश लग सकेगा।
प्रीपेड स्मार्ट मीटर मुफ्त लगाए जा रहे हैं। मंगलवार से घर-घर मीटर लगाने का कार्य शुरू हो गया है। अभी रामबाग डिवीजन को छोड़ नैनी, करेलाबाग और कल्याणी देवी में ये मीटर लगाए जाएंगे। इससे उपभोक्ता को गलत रीडिंग और बिलिंग के लिए लाइन में लगने जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। - भरत सिंह, अधीक्षण अभियंता -विद्युत नगरीय वितरण मंडल प्रथम।