Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPMSP 52 lakh 30 thousand 297 students appear UP Board examination 18 thousand increased in high school

UPMSP : यूपी बोर्ड में 52 लाख 30 हजार 297 छात्र देंगे परीक्षा, हाईस्कूल में 18 हजार बढ़े, इंटर में दो लाख घटे

Wed, 29 Oct 2025 07:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 Oct 2025 07:24 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सत्र 2025-26 में कक्षा 9 से 12 तक कुल 1,01,76,431 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 48,94,432 छात्राएं शामिल हैं। इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में कुल 52 लाख 30 हजार 297 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

विज्ञापन
UPMSP 52 lakh 30 thousand 297 students appear UP Board examination 18 thousand increased in high school
यूपी बोर्ड (UPMSP UP Board) - फोटो : आधिकारिक एक्स हैंडल यूपी बोर्ड (@upboardpryj)

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सत्र 2025-26 में कक्षा 9 से 12 तक कुल 1,01,76,431 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 48,94,432 छात्राएं शामिल हैं। इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में कुल 52 लाख 30 हजार 297 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

विज्ञापन

 

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार इंटरमीडिएट स्तर पर छात्रों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2025 की परीक्षा में इंटरमीडिएट के 27,05,009 छात्र शामिल हुए थे, जबकि इस वर्ष यह संख्या घटकर 24,79,352 रह गई है। यानी 2 लाख 25 हजार 657 की कमी। इसके विपरीत हाईस्कूल स्तर पर छात्रों की संख्या में 18 हजार 780 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस प्रकार कक्षा 9 में 27,37,209, कक्षा 10 में 27,50,945, कक्षा 11 में 22,08,925 और कक्षा 12 में 24,79,352 छात्रों का पंजीकरण हुआ है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि त्रुटि संशोधन की प्रक्रिया के बाद छात्रों की अंतिम संख्या में मामूली परिवर्तन संभव है। उन्होंने कहा कि संशोधन पूरा होते ही परीक्षा केंद्रों की संख्या तय की जाएगी।

विज्ञापन

इस वर्ष पंजीकृत छात्रों का विवरण

  • कक्षा 9 में 14,11,298 छात्र और 13,25,911 छात्राएं,
  • कक्षा 10 में 14,38,682 छात्र और 13,12,263 छात्राएं,
  • कक्षा 11 में 11,29,007 छात्र और 10,79,918 छात्राएं,
  • कक्षा 12 में 13,03,012 छात्र और 11,76,340 छात्राएं पंजीकृत हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed