{"_id":"6ab6819b416c32c37703ff0a","slug":"upi-scanners-to-be-covered-with-black-cloth-traders-to-register-protest-on-gandhi-jayanti-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : काले कपड़े से ढकेंगे यूपीआई स्कैनर, गांधी जयंती पर व्यापारी जताएंगे विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : काले कपड़े से ढकेंगे यूपीआई स्कैनर, गांधी जयंती पर व्यापारी जताएंगे विरोध
Fri, 25 Sep 2026 07:43 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 25 Sep 2026 07:43 PM IST
सार
15 अक्तूबर से यूपीआई भुगतान को लेकर ग्राहकों और दुकानदारों में आशंकाएं बढ़ गई हैं। व्यापारियों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। गांधी जयंती पर व्यवसायी स्कैनर को काले कपड़े से ढककर प्रदर्शन की तैयारी में हैं, हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा अभी बाकी है
विज्ञापन
यूपीआई पर लगेगा चार्ज।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
15 अक्तूबर से यूपीआई भुगतान को लेकर ग्राहकों और दुकानदारों में आशंकाएं बढ़ गई हैं। व्यापारियों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। गांधी जयंती पर व्यवसायी स्कैनर को काले कपड़े से ढककर प्रदर्शन की तैयारी में हैं, हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा अभी बाकी है।
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय के अनुसार, एमडीआर सरकारी कर नहीं है। यह सरकार या एनपीसीआई को नहीं जाता, बल्कि बैंकों, पीएसपी और यूपीआई ऐप्स में बंटता है। जिन छोटे दुकानदारों की मासिक आय एक लाख रुपये से कम है, उन्हें इससे छूट मिलेगी। कुछ श्रेणियों में दरें अलग हैं और ग्राहक से अलग से सरचार्ज या मंच शुल्क लेना मना है।
विज्ञापन
इसलिए, दुकानदार यूपीआई से भुगतान करने वाले ग्राहक से अतिरिक्त पैसा नहीं मांग सकते। बैंक सूत्रों के अनुसार, दो हजार रुपये तक के यूपीआई भुगतान पर कोई कटौती नहीं होगी। पांच हजार रुपये के भुगतान पर 20 रुपये, दस हजार पर 40 रुपये और 20 हजार रुपये पर 80 रुपये की कटौती होगी। हालांकि, इन दरों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन