{"_id":"624c855f9c7d857bc563fdcd","slug":"uphesc-selection-for-23-posts-of-assistant-professor-physical-education-final-selection-result-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएचईएससी: असिस्टेंट प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा के 23 पदों पर चयन, अंतिम चयन परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएचईएससी: असिस्टेंट प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा के 23 पदों पर चयन, अंतिम चयन परिणाम घोषित
Tue, 05 Apr 2022 11:37 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने प्रदेश के अशासकीय सहायक प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा के 23 पदों का अंतिम चयन परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया। इसके साथ ही आयोग ने प्रतीक्षा सूची भी जारी की है, जिसमें 10 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है।
असिस्टेंट प्रोफेसर के 23 पदों में से आठ पद अनारक्षित, 10 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, दो पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, दो पद अनुसूचित जाति एवं एक पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। परिणाम आयोग की वेबसाइट एवं पोर्टल पर उपलब्ध है।
इन पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू चार एवं पांच अप्रैल को आयोजित किए गए और साक्षात्कार पूरा होते ही आयोग ने मंगलवार देर शाम अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। इंटरव्यू के लिए 82 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 78 अभ्यर्थी शामिल हुए। आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार जिन अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार के समय वांछित अभिलेख के आयोग के कार्यालय में प्रस्तुत नहीं किए थे, उनका चयन औपबंधिक रूप से किया गया है।
विज्ञापन
ऐसे अभ्यर्थियों को 21 दिन के अंदर यानी 26 अप्रैल तक अपने अभिलेख आयोग में उपलब्ध कराने हैं, वरना उनके अभ्यर्थन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। आयोग की ओर से जारी परिणाम के अनुसार जिन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, उनमें राकेश कुमार सोनकर, कमलेश कुमार, योगेंद्र कुमार, धीरेंद्र कुमार, अंगद प्रसाद यादव, अपर्णा राठी, सौरभ पाल, राहुल पटेल, मंतोष कुमार मौर्या, विवेक, बृजेश कुमार, अतिश शर्मा, राजेश कुमार, प्रिंस विशाल दीक्षित, रितु शर्मा, अमित सिंह, अनंत कुमार, विनय कुमार यादव, मनीष शुक्ला, प्रवेंद्र कुमार, विकास यादव, दीक्षा सिंह, आरती के नाम शामिल हैं।