फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPHESC: Selection for 23 posts of Assistant Professor Physical Education, Final Selection Result Declared

यूपीएचईएससी: असिस्टेंट प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा के 23 पदों पर चयन, अंतिम चयन परिणाम घोषित

Tue, 05 Apr 2022 11:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 05 Apr 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
UPHESC: Selection for 23 posts of Assistant Professor Physical Education, Final Selection Result Declared
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने प्रदेश के अशासकीय सहायक प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा के 23 पदों का अंतिम चयन परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया। इसके साथ ही आयोग ने प्रतीक्षा सूची भी जारी की है, जिसमें 10 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन



असिस्टेंट प्रोफेसर के 23 पदों में से आठ पद अनारक्षित, 10 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, दो पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, दो पद अनुसूचित जाति एवं एक पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। परिणाम आयोग की वेबसाइट एवं पोर्टल पर उपलब्ध है।
विज्ञापन



इन पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू चार एवं पांच अप्रैल को आयोजित किए गए और साक्षात्कार पूरा होते ही आयोग ने मंगलवार देर शाम अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। इंटरव्यू के लिए 82 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 78 अभ्यर्थी शामिल हुए। आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार जिन अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार के समय वांछित अभिलेख के आयोग के कार्यालय में प्रस्तुत नहीं किए थे, उनका चयन औपबंधिक रूप से किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे अभ्यर्थियों को 21 दिन के अंदर यानी 26 अप्रैल तक अपने अभिलेख आयोग में उपलब्ध कराने हैं, वरना उनके अभ्यर्थन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। आयोग की ओर से जारी परिणाम के अनुसार जिन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, उनमें राकेश कुमार सोनकर, कमलेश कुमार, योगेंद्र कुमार, धीरेंद्र कुमार, अंगद प्रसाद यादव, अपर्णा राठी, सौरभ पाल, राहुल पटेल, मंतोष कुमार मौर्या, विवेक, बृजेश कुमार, अतिश शर्मा, राजेश कुमार, प्रिंस विशाल दीक्षित, रितु शर्मा, अमित सिंह, अनंत कुमार, विनय कुमार यादव, मनीष शुक्ला, प्रवेंद्र कुमार, विकास यादव, दीक्षा सिंह, आरती के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed