{"_id":"620fc30c433a6865ba63f7f9","slug":"uphesc-school-allotted-to-selected-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएचईएससी : चयनित अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएचईएससी : चयनित अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटित
Fri, 18 Feb 2022 09:32 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 18 Feb 2022 09:32 PM IST
सार
चयन बोर्ड ने हिंदी प्रवक्ता 2021 की परीक्षा अगस्त माह में संपन्न कराई गई थी। इसके बाद परिणाम जारी हुआ। परिणाम जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को संस्था आवंटित की गई।
विज्ञापन
Teacher
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने हिंदी प्रवक्ता के संशोधित परिणाम में चयनित 20 अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटित कर दिया है। शेष अभ्यर्थियों का संस्था आवंटन यथावत रहेगा।
विज्ञापन
चयन बोर्ड ने हिंदी प्रवक्ता 2021 की परीक्षा अगस्त माह में संपन्न कराई गई थी। इसके बाद परिणाम जारी हुआ। परिणाम जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को संस्था आवंटित की गई। लेकिन लिखित परीक्षा के एक प्रश्न के उत्तर पर अभ्यर्थी असंतुष्ट थे। कुछ अभ्यर्थी इस मामले को लेकर कोर्ट में चले गए।
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर चयन बोर्ड ने इस प्रश्न का नंबर देते हुए लिखित परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी कर साक्षात्कार संपन्न कराया। साथ ही कोर्ट के आदेश पर 6 दिसंबर 2021 को जारी प्रवक्ता हिंदी 2021 के पैनल पर अग्रेेतर कार्रवाई स्थगित की गई। इसके बाद चयन बोर्ड ने विवादित प्रश्न पर विशेषज्ञ की रिपोर्ट लेने के पश्चात पुनरीक्षित लिखित परीक्षा परिणाम जारी किया।
विज्ञापन
साथ ही सफल नए अभ्यर्थियों का आठ जनवरी को साक्षात्कार संपन्न कराया गया। शुक्रवार को सफल अभ्यर्थियों का पैनल (संस्था आवंटन) चयन बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दिया। बालक वर्ग में 16 और बालिका वर्ग में 04 अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटित किया गया है।