{"_id":"5dc1d58a8ebc3e5b732fc01d","slug":"uphesc-result-allahabad-news-ald259393029","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में तीन विषयों के रिजल्ट संभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में तीन विषयों के रिजल्ट संभावित
विज्ञापन
UPHESC result
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से शुरू होंगे अंग्रेजी, इतिहास विषय के इंटरव्यू
असिस्टेंट प्रोफेसर कीट विज्ञान का इंटरव्यू आठ को
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) अगले तीन दिनों के दौरान विज्ञापन संख्या 47 के तहत तीन विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। पूर्व में स्थगित किए गए तीन विषयों के इंटरव्यू तीन दिनों में पूरे करा लिए जाएंगे और इसके साथ ही आयोग इन विषयों के अंतिम चयन परिणाम भी जारी किए जा सकते हैं।
यूपीएचईएससी ने पूर्व में साक्षात्कार का जो कार्यक्रम जारी किया था, उसके अनुसार अंग्रेजी का इंटरव्यू 23 सितंबर से 24 अक्तूबर और इतिहास का इंटरव्यू 17 से 24 अक्तूबर तक आयोजित किया जाना था। इस बीच पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा भी थी। तमाम ऐसे अभ्यर्थी थे, जिन्हें इंटरव्यू के साथ मुख्य परीक्षा में भी शामिल होना था। ऐसे अभ्यर्थियों के आवेदन के आधार पर आयोग ने 18 एवं 22 अक्तूबर को प्रस्तावित अंग्रेजी और इतिहास विषय का इंटरव्यू स्थगित कर दिया था।
स्थगित किया गया इंटरव्यू अब छह एवं सात नवंबर को आयोजित किया जाएगा। अंग्रेजी विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 147 और इतिहास में 38 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू होना है। इसके अलावा आयोग ने 12 एवं 13 सितंबर को प्रस्तावित कीट विज्ञान विषय का इंटरव्यू भी ओबीसी आरक्षण विवाद के कारण स्थगित कर दिया था। कीट विज्ञान में असिस्टेंट प्रोफेसर के 10 पदों पर भर्ती के लिए स्थगित किया गया इंटरव्यू आठ नवंबर को होगा। अमूमन इंटरव्यू जिस दिन पूरा होना है, आयोग उसी दिन विषय का परिणाम भी जारी कर देता है। ऐसे में तीनों विषयों के रिजल्ट आठ नवंबर तक आ जाने की पूरी उम्मीद है।