फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News Allahabad uphesc reservation norms for physically challenged, freedom fighter quota

Prayagraj News: दिव्यांगों, स्वतंत्रता सेनानी के आरक्षण खत्म करने का विरोध

Thu, 10 Sep 2020 01:28 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 10 Sep 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj News Allahabad uphesc reservation norms for physically challenged, freedom fighter quota
आरक्षण खत्म करने पर विरोध जताते लोग। - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से विज्ञापन 47 असिस्टेंट प्रोफेसर के घोषित परिणाम में दिव्यांग जनों और स्वतंत्रता सेनानी आश्रितों के चयन नहीं होने पर एनएसयूआई ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने उच्चतर शिक्षा आयोग पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए दिव्यांग अभ्यर्थियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे के अभ्यर्थियों के पक्ष में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विज्ञापन संख्या 47 के अंतर्गत किए गए चयन में दिव्यांग और स्वतंत्रता सेनानी कोटे के एक भी व्यक्ति का चयन नहीं हो सका। उनका कहना था कि निशक्तता अधिनियम 2016 के अनुसार कम से कम चार फीसदी सीटों पर उनका चयन किया जाना चाहिए था। छात्रों का कहना था कि विज्ञापन 47 में राज्य के अशासकीय महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर 1150 रिक्तियां थी जिसमें 145 (10%) अनुसूचित जाति के लिए तथा 214 (21%) अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित रखी गई थी नियमानुसार इनमें से 4% अर्थात 44 पद दिव्यांगों के लिए आरक्षित होने चाहिए किंतु आयोग ने यह कह कर आरक्षण शून्य कर दिया कि उसे उच्च शिक्षा निदेशालय से अधियाचन प्राप्त हुआ उसमें महाविद्यालय वार तथा विषयवार दिव्यांगों के लिए आरक्षण का कोई उल्लेख नहीं मिला है।
विज्ञापन


दिव्यांगों ने आरोप लगाया है कि निदेशालय अथवा आयोग ने जो अधियाचन का निर्देश महाविद्यालयों को दिया था उसमें निशक्त जनों के लिए क्षैतिज आरक्षण का कोई उल्लेख ही नहीं था। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे एनएसयूआई के इकाई अध्यक्ष सत्यम कुशवाहा ने कहा एक तरफ तो प्रधानमंत्री जी विकलांगों को दिव्यांग का दर्जा दे रहे हैं और दूसरी तरफ उत्तश्र प्रदेश की भप्ताजपा सरकार और उच्चतर शिक्षा सेआ आयोग दिव्यांगों के आरक्षण पर कुठाराघात करने का कार्य कर रही है। जिसका एनएसयूआई पूर्ण रूप से विरोध करती है और जल्द से जल्द अगर दिव्यांगों का आरक्षण बहाल नहीं हुआ एक बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहें। प्रदर्शन में दुर्गेश प्रताप सिंह प्रशांत समाजसेवी अभिषेक द्विवेदी अश्वनी यादव धनंजय आनंद यादव सांसद सुनील पटेल बादशाह आदित्य कुमार,ओबादा,मो.जैद आदि छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed