फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPHESC Ordered no minus marking in Assistant Professor Exams

असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में यूपीएचईएससी ने दी बड़ी राहत, इस बार नहीं होगी माइनस मार्किंग

Thu, 13 Dec 2018 04:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Updated Thu, 13 Dec 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
UPHESC Ordered no minus marking in Assistant Professor Exams
डेमो - फोटो : डेमो

यूपीएचईएससी की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में बड़ी राहत की खबर है। इस बार उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यह फैसला लिया है कि परीक्षा में कोई माइनस मार्किंग नहीं होगी। ज्ञात हो 15 दिसंबर को असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा होने वाली है। इस फैसले के बाद से प्रशासन इंतजाम पूरा करने में लगा हुआ है। हालांकि यूपीएचईएससी का कहना है कि परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वैसे इस बार यह परीक्षा बड़ी विषम परिस्थितियों में होने वाली है क्योंकि परीक्षा के दूसरे दिन ही प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा प्रस्तावित है।   

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक प्रश्नपत्र को दो खंडों में विभाजित किया गया है, जिसमें एक खंड सामान्य अध्ययन के 30 प्रश्नों और दूसरा विषय पर आधारित 70 प्रश्नों का रहेगा। परीक्षा कुल दो घंटे की होगी। इसका पूर्णांक 200 अंकों का होगा और अभ्यर्थियों को दो खंडों में कुल 100 प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट पर देने होंगे । परीक्षा में पूछा जाने वाला प्रत्येक सवाल दो अंकों का होगा। 
विज्ञापन


15 दिसंबर को निर्धारित पहले चरण की परीक्षा में 15130 अभ्यर्थी बैठने वाले है। 23  परीक्षा केंद्रों में प्रत्येक पर औसतन 650 अभ्यर्थियों की संख्या रहेगी। इस परीक्षा के लिए यूपीएचईएससी की ओर से सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगनी है लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों का टोटा बड़ी परेशानी का सबब बना है। 16 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को लेकर प्रयागराज ही नहीं, आसपास के जिलों से भी प्रशासनिक अधिकारी बुलाए जाएंगे जबकि यूपीएचईएससी को सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से अधिकारी मिलने मुश्किल भी हैं, क्योंकि 15 तारीख से रिहर्सल के साथ शहर में भी ड्यूटी लगनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed