{"_id":"5fc941ad8ebc3e1a2644551c","slug":"uphesc-news-assistant-professor-recruitment-exam-to-be-held-on-new-syllabus","type":"story","status":"publish","title_hn":"uphesc news : नए सिलेबस पर होगी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
uphesc news : नए सिलेबस पर होगी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा
Fri, 04 Dec 2020 07:25 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 04 Dec 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नई भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने की तैयारी कर रहा है। लेकिन, इस बाद असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की परीक्षा नए सेलेबस के आधार पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए यूपीएचईएससी में सिलेबस रिवाइज किए जाने का काम चल रहा है।
उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से यूपीएचईएएसी को असिस्टेंट प्रोफेसर के 2016 पदों का अधियाचन भेजा चुका है। प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में रिक्त पड़े इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया यूपीएचईएएसी को पूरी करनी है। इसके लिए पहले विज्ञापन जारी किया जाएगा, इसके बाद लिखित परीक्षा होगी और फिर इंटरव्यू कराकर अंतिम चयन परिणाम घोषित किया जाएगा। नियमों के तहत हर पांच साल में भर्ती परीक्षा का सिलेेबस रिवाइज होना चाहिए। आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का पिछला विज्ञापन वर्ष 2016 में जारी किया था और इससे पूर्व वर्ष 2014 में सिलेबस रिवाइज हुआ था। उसी सिलेबस के आधार पर वर्ष 2016 में जारी विज्ञापन संख्या 47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा आयोजित की गई।
पांच वर्ष में पाठ्यक्रमों में काफी बदलाव आ चुका है। आयोग को असिस्टेंट प्रोफेसर के 2016 पदों पर भर्ती के लिए नया विज्ञापन जारी करना है। यह भर्ती तकरीबन 47 विषयों में होनी है। ऐसे में आयोग छह साल बाद इन सभी विषयों का सिलेबस रिवाइज कर रहा है। असिस्टेंट प्रोफेसर की अगली भर्ती विज्ञापन संख्या 50 के तहत प्रस्तावित है। आयोग नई भर्ती के विज्ञापन के साथ संशोधित सिलेबस भी जारी करेगा। यूपीएचईएससी के अध्यक्ष प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा का कहना है कि आयोग अपने स्तर से सभी तैयारियां पूरी करने में लगा है। सिलेबस भी रिवाइज किया जा रहा है। विशेषज्ञों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयोग की ओर से जल्द ही असिस्टेंट प्रोफेसर के 2016 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा।