फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPHESC : Interview date declared for 19 subjects of assistant professor recruitment exam

UPHESC :  असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के 19 विषयों के साक्षात्कार की तिथि घोषित 

Wed, 02 Mar 2022 08:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 02 Mar 2022 08:05 PM IST
सार

यूपी उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के विभिन्न विषयों के लिए तीन चरणों में 28 अक्तूबर, 11 और 28 नवंबर को लिखित परीक्षा संपन्न कराई। परीक्षा के बाद आयोग ने उत्तरकुंजी जारी कर आपत्तियां लीं।

विज्ञापन
UPHESC : Interview date declared for 19 subjects of assistant professor recruitment exam
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग

विस्तार

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने बुधवार को असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के 19 और विषयों के साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी है। आयोग के  पोर्टल और वेबसाइट पर तिथि और विषय के मुताबिक अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक अपलोड कर दिया है। इससे पहले आयोग हिंदी विषय की तिथि घोषित कर चुका है। हिंदी के साक्षात्कार 9 मार्च से शुरू होंगे। 

विज्ञापन




यूपी उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के विभिन्न विषयों के लिए तीन चरणों में 28 अक्तूबर, 11 और 28 नवंबर को लिखित परीक्षा संपन्न कराई। परीक्षा के बाद आयोग ने उत्तरकुंजी जारी कर आपत्तियां लीं। इसके बाद संशोधित उत्तरकुंजी जारी करने के बाद साक्षात्कारक की तैयारी शुरू है।
विज्ञापन




हिंदी विषय के साक्षात्कार 09 मार्च से शुरू होंगे। बुधवार को आयोग ने 19 और विषयों के साक्षात्कार घोषित कर दी है। आयोग के वेबसाइट और पोर्टल पर किस विषय के अभ्यर्थी का साक्षात्कार होना है, अपलोड कर दिया है। जिन विषयों के साक्षात्कार की तिथि घोषित की है, उनमें रसायन विज्ञान, कृषि सांख्यिकी, महिला अध्ययन, वनस्पति विज्ञान, कृषि अभियंत्रण, संस्कृत, कृषि रसायन, सांख्यिकी, पादप रोग, बीएड,शारीरिक शिक्षा, कृषि अर्थशास्त्र, कृषि प्रसार, वाणिज्य, कृषि वनस्पति, पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान, प्राणि विज्ञान, उद्यानिकी, संगीत गायन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग के पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं साक्षातकार पत्र
साक्षात्कार आयोग कार्यालय पर होगा। इंटरव्यू के लिए शार्टलिस्टेड अभ्यर्थी आयेाग के पोर्टल पर जाकर साक्षात्कार की पुनरीक्षित रूपरेखा प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थी जिनके साक्षात्कार की तिथि में परिवर्तन हुआ है, वह आयोग के पोर्टल पर जाकर अपना साक्षात्कार पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। साक्षात्कार पत्र डाउनलोड होने में किसी प्रकार की दिक्कत होने पर अभ्यर्थी आयेाग के हेल्पलाइन नंबर-- 9289144891 पर संपर्क कर सकते हैं। 



विषय   साक्षात्कार की तिथ 
रसायन विज्ञान --25 मार्च से 6 अप्रैल तक 
कृषि सांख्यिकी-- 6 अप्रैल
महिला अध्ययन-- 6 अप्रैल 
वनस्पति विज्ञान-- 11 अप्रैल से 21 अप्रैल तक 
कृषि अभियंत्रण -- 21 अप्रैल 
संस्कृत ---25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक
सांख्यिकी- 29 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 
पादप रोग-- 30 अप्रैल 
बीएड-- 25 मार्च से दो अप्रैल तक 
शारीरिक शिक्षा-- 04 अप्रैल से 05 अप्रैल तक 
कृषि अर्थशास्त्र-- 05 अप्रैल 
कृषि प्रसार---  06 अप्रैल 
वाणिज्य-- 11 अप्रैल से 20 अप्रैल तक 
कृषि वनस्पति-- 20 अप्रैल
पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान---21 अप्रैल 
प्राणि विज्ञान---22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक 
उद्यानिकी-- 29 अप्रैल 
संगीत गायन-- 30 अप्रैल 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed