फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPHESC: Colleges get permanent principals after two and a half years, Directorate of Higher Education issues appointment letters to 284 selected

UPHESC : महाविद्यालयों को ढाई साल बाद मिले स्थायी प्राचार्य, उच्च शिक्षा निदेशालय ने 284 चयनितों को जारी किए नियुक्ति पत्र

Mon, 25 Oct 2021 08:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 25 Oct 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
UPHESC: Colleges get permanent principals after two and a half years, Directorate of Higher Education issues appointment letters to 284 selected
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग
उत्तर प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों को ढाई साल बाद स्थायी प्राचार्य मिले हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्राचार्य पद पर चयनित 290 अभ्यर्थियों में से 284 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं। वहीं, अधूरे विकल्प भरने पर छह अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित नहीं किए गए
विज्ञापन

हैं। इन अभ्यर्थियों को विकल्प भरने के बाद नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।

अशासकीय महाविद्यालयों में प्राचार्य के 290 पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने 28 फरवरी 2019 को विज्ञापन जारी किया था। इस विज्ञापन के तहत प्राचार्य पद पर भर्ती के लिए आयोग ने पहली बार लिखित परीक्षा का आयोजन किया था और लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लेने के बाद अंतिम चयन परिणाम घोषित किया था।
विज्ञापन


इससे पूर्व सीधे इंटरव्यू के आधार पर प्राचार्य पद पर चयन किया जाता था। चयनितों की काउंसलिंग एनआईसी लखनऊ ने 22 अक्तूबर को कराई और इसके बाद उच्च शिक्षा निदेशालय ने चयनितों को नियुक्ति पत्र जारी किए। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमित भारद्वाज की ओर से अशासकीय महाविद्यालयों, सचिव, प्राधिकृत नियंत्रक एवं क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर कहा गया है कि निदेशालय की ओर से संबंधित महाविद्यालय की ईमेल आईडी पर चयनित प्राचार्य की नियुक्ति से संबंधित संस्तुति पत्र, आवेदन पत्र एवं प्रमाणन पत्र प्रेषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयनितों को कार्यभार ग्रहण करा दिया जाए। हालांकि अभी 284 अभ्यर्थियों को ही नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। बाकी छह अभ्यर्थियों में चार पुरुष और दो महिलाएं हैं। इन्होंने सभी विकल्प नहीं भरे थे, जिस वजह से इन अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित नहीं किए गए हैं। इन्हें छह कॉलेजों का विकल्प भरना होगा, उसके बाद कॉलेज आवंटित किए जाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed