फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPHESC: Appointment letters issued to 13 waiting list candidates, colleges allotted

UPHESC : वेटिंग लिस्ट के 13 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी, कॉलेज किया गया आवंटित

Thu, 29 Dec 2022 09:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Dec 2022 09:50 PM IST
सार

उच्च शिक्षा निदेशालय ने सात विषयों में रिक्त पदों के सापेक्ष आरक्षण नियमों का पालन करते हुए प्रतीक्षा सूची के 13 अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित करते हुए नियुक्ति पत्र जारी किया है। अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
UPHESC: Appointment letters issued to 13 waiting list candidates, colleges allotted
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या-50 के असिस्टेंट प्रोफेसर के 13 पदों पर वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं। इन अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में चयनित उन अभ्यर्थियों की जगह नियुक्ति दी गई है, जिन्होंने निर्धारित समय में कार्यभार ग्रहण नहीं किया। 

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशालय ने सात विषयों में रिक्त पदों के सापेक्ष आरक्षण नियमों का पालन करते हुए प्रतीक्षा सूची के 13 अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित करते हुए नियुक्ति पत्र जारी किया है। अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी इन्हें ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। विज्ञापन संख्या-50 के तहत उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से से 47 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2002 पदों पर भर्ती की जानी थी।
विज्ञापन


इसमें से 46 विषयों में 1941 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जुलाई में पूरी हो चुकी है और चयनितों को कॉलेज भी आवंटित किए जा चुके हैं। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा में कार्यभार ग्रहण करना था, लेकिन सात विषयों के 13 अभ्यर्थियों ने ज्वाइन नहीं किया। इनके कार्यभार ग्रहण न करने से कृषि सांख्यिकी विषय में अनारक्षित वर्ग के एक, कृषि रसायन में ओबीसी के एक, प्राणि विज्ञान में अनारक्षित के चार, ओबीसी एवं एससी के एक-एक पद पर वेटिंग लिस्ट से भर्ती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा इतिहास में ओबीसी के एक, हिंदी में अनारक्षित के एक, समाजशास्त्र में एससी एवं एसटी के एक-एक, मनोविज्ञान में अनारक्षित के एक पद पर भी वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक डा. केसी वर्मा के अनुसार अपने नियुक्ति पत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर आवंटित कॉलेज में कार्यभार ग्रहण करें।

संशोधित परिणाम में चयनितों को बाहर किए जाने का विरोध
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या-50 के तहत चार विषयों के संशोधित परिणाम में असस्टिेंट प्रोफेसर के पदों पर पूर्व में चयनित कुछ अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया गया है। उत्तरप्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ ने इसका विरोध किया है और बाहर किए गए शिक्षकों को समायोजित करने की मांग की है। 

महासंघ की ओर से उच्च शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर कहा गया है कि जिन अभ्यर्थियों को संशोधित परिणाम में मुख्य सूची से बाहर कर वेटिंग लिस्ट में डाल दिया गया है, वे पांच-छह माह से कॉलेजों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें से कई शिक्षक ऐसे हैं, जो पूर्व की सेवाओं से त्यागपत्र देकर कॉलेज में काम कर रहे हैं। आयोग की गलती के कारण उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। महासंघ ने मांग की है कि पूर्व में चयनित अभ्यर्थियों को समायोजित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed