फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPHESC: Application date extended for Assistant Professor recruitment

UPHESC : असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

Fri, 20 Aug 2021 11:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Aug 2021 11:04 PM IST
सार

  • दो विषयों वनस्पति विज्ञान, प्राणि विज्ञान के अभ्यर्थियों को चार सितंबर तक मौका

विज्ञापन
UPHESC: Application date extended for Assistant Professor recruitment
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग

विस्तार

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने अशाकीसय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के तहत दो विषयों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की अंतिम बढ़ा दी है। आयोग ने उच्च न्यायालय की ओर से पारित आदेश के अनुपालन में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को चार सितंबर तक अतिरिक्त अवसर प्रदान किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन संख्या 50 के तहत 49 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2002 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वनस्पति विज्ञान एवं प्राणि विज्ञान के अंत:संबद्ध विषयों को सम्मिलित किए जाने के लिए अभ्यर्थियों ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थी। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आयोग ने इन दोनों विषयों के अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए अतिरिक्त अवसर प्रदान किया है।
विज्ञापन


आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर वनस्पति विज्ञान एवं प्राणि विज्ञान विषय में आवेदन करने के लिए पोर्टल खोला जा रहा है। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि 30 अगस्त, ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि तीन सितंबर और ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि चार सितंबर निर्धारित की गई है। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी आयोग पोर्टल एवं वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला महाविद्यालयों में संगीत गायन के 10 पद
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या 50 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के विज्ञापन में सगीत गायन विषय में 12 पद अधियाचित किए थे। इनमें से 10 पद सहशिक्षा महाविद्यालय और दो पद महिला महाविद्यालय में अंकित  थे, जबकि महाविद्यालयों की सूची में 10 पद महिला महाविद्यालय और दो पद सहशिक्षा महाविद्यालय में हैं। इस पर उच्च शिक्षा निदेशालय ने स्थिति स्पष्ट की है, जिसके अनुसार 10 पद महिला महाविद्यालय और दो पद सहशिक्षा महाविद्यालय में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed