फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPHESC announced assistant prof result in 17 subjects.

असिस्टेट प्रोफेसर परीक्षा के 17 विषयों के परिणााम घोषित

Wed, 03 Jul 2019 11:33 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
UPHESC announced assistant prof result in 17 subjects.
Assistant Professor recruitment result. - फोटो : AU
असिस्टेंट प्रोफेसर के 17 विषयों के परिणाम घोषित
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने प्रदेश के अशासकीय डिग्री कॉलेजों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा विज्ञापन संख्या-47 की लिखित परीक्षा का 17 विषयों का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा के दौरान ओएमआर में विषय का विवरण नहीं भरने पर आयोग ने 78 अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं किया है। इन अभ्यर्थियों का रोलनंबर आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी की ओर से जारी परिणाम में संस्कृत के 17 पदों के लिए सामान्य वर्ग में 92, एससी-एसटी के 11 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। चित्रकला के दो पदों के लिए सामान्य वर्ग में 10 महिला अभ्यर्थी सफल हुई हैं। संगीत गायन विषय में सामान्य वर्ग में पांच महिला अभ्यर्थी सफल हुई हैं। मनोविज्ञान में छह पदों के लिए सामान्य वर्ग में 39 अभ्यर्थी, दर्शनशास्त्र में तीन पदों के लिए सामान्य वर्ग में 17 एवं एससी-एसटी में छह महिला अभ्यर्थी सफल हुई हैं। रसायन विज्ञान में पांच पदों के लिए सामान्य वर्ग के 26 अभ्यर्थी सफल हुए। वनस्पति विज्ञान में दो पदों के लिए सामान्य वर्ग में 10 अभ्यर्थी, प्राणि विज्ञान में दो पदों केलिए 13 अभ्यर्थी, गणित के नौ पदों केलिए सामान्य से 46, ओबीसी से पांच अभ्यर्थी, भौतिक विज्ञान में तीन पदों के लिए सामान्य में 15 अभ्यर्थी, कृषि रसायन में दो पदों के लिए सामान्य में 26 अभ्यर्थी, कृषि अर्थशास्त्र में पांच पदों के लिए सामान्य में 26 अभ्यर्थी कृषि प्रसार विषय के तीन पदों के लिए सामान्य में 15 अभ्यर्थी, उद्यानिकी विषय के तीन पदों के लिए सामान्य में 18 अभ्यर्थी, पशु पालन एवं दुग्ध विज्ञान के तीन पदों केलिए 15 अभ्यर्थी, कृषि शस्य विज्ञान के चार पदों के लिए 20 अभ्यर्थी और कृषि सांख्यिकी के चार पदों के लिए 13 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed