UPHESC : अशासकीय कॉलेजों को मिले 194 असिस्टेंट प्रोफेसर
असिस्टेंट प्रोफेसर भौतिक विज्ञान के 43 अनारक्षित पदों के साथ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 10 पदों, अन्य पिछड़ा वर्ग के 24 पदों और अनुसूचित जाति श्रेणी के 21 पदों पर भर्ती के लिए सात से 17 जून तक इंटरव्यू आयोजित किए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों को 194 असिस्टेंट प्रोफेसर मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने शुक्रवार को असिस्टेंट प्रोफेसर भौतिक विज्ञान के 98 पदों और गणित के 96 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में नियुक्ति दी जाएगी। परिणाम आयोग की वेबसाइट एवं पोर्टल पर उपलब्ध है।
असिस्टेंट प्रोफेसर भौतिक विज्ञान के 43 अनारक्षित पदों के साथ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 10 पदों, अन्य पिछड़ा वर्ग के 24 पदों और अनुसूचित जाति श्रेणी के 21 पदों पर भर्ती के लिए सात से 17 जून तक इंटरव्यू आयोजित किए गए। साक्षात्कार में 318 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें से 287 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई।
वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर गणित के 33 अनारक्षित पदों के साथ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 15, अन्य पिछड़ा वर्ग के 25, अनुसूचित जाति श्रेणी 22 और अनुसूचित जनजाति श्रेणी के एक पद पर भर्ती के लिए भी सात से 17 जून तक इंटरव्यू कराए गए। इसमें 330 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था और 321 अभ्यर्थी शामिल हुए।
आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार साक्षात्कार के दौरान वांछित अभिलेख प्रस्तुत न कर पाने वाले अभ्यर्थियों को आठ जुलाई तक आयोग कार्यालय में अभिलेख उपलब्ध कराने हैं। अभिलेख उपलब्ध न कराने पर निर्धारित तिथि के बाद चयन स्वत: निरस्त हो जाएगा। इसके बाद आयोग संबंधित अभ्यर्थियों के चयन पर कोई विचार नहीं करेगा और इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी।
टॉप टेन मेरिट में शामिल अभ्यर्थी
भौतिक विज्ञान- विपिन कुमार, नीरज कुमार, विनोद चंद्र द्विवेदी, रवीश शर्मा, रुद्राक्ष तिवारी, रवींद्र कुमार, अतुल यादव, वंदना चौहान, गुलाब सिंह, शशांक शेखर
गणित- अदिति सिंह, सत्यपाल सिंह, सुनील कुमार सिंह, दिग्विजय सिंह, नरेंद्र सिंह, दीपक गुप्ता, प्रशांत पांडेय, बद्री विशाल सिंह, सतवंत कुमार यादव, पुष्कर सिंह
छह विषयों के 212 चयनितों को कॉलेज आवंटन 28 को
उच्च शिक्षा निदेशालय ने छह विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 212 चयनित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग 28 जून को कराने का निर्णय लिया है। इनमें असिस्टेंट प्रोेफेसर भूगोल के 142, सैन्य विज्ञान के 42, शस्य विज्ञान के 13, भूगर्भ विज्ञान के चार, दर्शनशास्त्र के छह और असिस्टेंट प्रोफेसर कीट विज्ञान के पांच चयनित अभ्यर्थी शामिल हैं। 28 जून को ही इन सभी चयनितों को कॉलेज आवंटित करते हुए नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिए जाएंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय के सहायक निदेशक डॉ. बीएल शर्मा ने बताया कि 21 जून तक अगर उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग से अन्य विषयों के रिजल्ट भी प्राप्त हो जाते हैं तो उन्हें भी 28 जून को होने वाली काउंसलिंग में शामिल कर लिया जाएगा।