फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPESSC: Youth to protest tomorrow, demanding recruitment for 23,123 vacant posts under the old rules.

Shikshak Bharti : 23123 रिक्त पदों पर पुरानी नियमावली से भर्ती करने की मांग को लेकर कल प्रदर्शन करेंगे युवा

Wed, 10 Jun 2026 05:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 10 Jun 2026 05:56 PM IST
सार

अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त लगभग 23123 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कराने तथा इन पदों का विज्ञापन पुरानी नियमावली के अनुसार जारी किए जाने की मांग को लेकर युवा मंच आंदोलन करेगा।

विज्ञापन
UPESSC: Youth to protest tomorrow, demanding recruitment for 23,123 vacant posts under the old rules.
युवा मंच के बैनर तले युवाओं ने रोजगार के लिए पत्थर गिरजाघर पर किया प्रदर्शन। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त लगभग 23123 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कराने तथा इन पदों का विज्ञापन पुरानी नियमावली के अनुसार जारी किए जाने की मांग को लेकर युवा मंच आंदोलन करेगा। मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि पत्थर गिरजाघर पर 11 जून को बड़ी संख्या में युवा और बेरोजगार प्रदर्शन करेंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्राविधिक कला, नॉन-बी.एड., कम्प्यूटर, हिन्दी, अंग्रेजी सहित विभिन्न विषयों के अभ्यर्थियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर भी युवा मंच लगातार संघर्ष कर रहा है। संगठन का मानना है कि भर्ती प्रक्रिया में सभी पात्र अभ्यर्थियों के साथ न्याय होना चाहिए तथा किसी भी वर्ग के अभ्यर्थियों के अधिकारों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन


11 जून को प्रातः 11:00 बजे से पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस, प्रयागराज में आयोजित होने वाला धरना-प्रदर्शन पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक होगा। कार्यक्रम के माध्यम से अभ्यर्थियों की मांगों को शासन एवं प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलन के दौरान प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों तथा कानून-व्यवस्था का पूर्ण पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा मंच ने प्रदेश भर के अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रयागराज पहुंचकर आंदोलन में सहभागी बनने की अपील की है। संगठन का कहना है कि 23123 पदों पर शीघ्र एवं पारदर्शी भर्ती तथा पुरानी नियमावली से विज्ञापन जारी कराना लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ा विषय है, जिसके लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed