{"_id":"66dc573615b85ef0d506a131","slug":"upessc-teacher-recruitment-blueprint-will-be-ready-in-the-next-meeting-of-the-commission-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPESSC : आयोग की अगली बैठक में तैयार हो जाएगा शिक्षक भर्ती का खाका, चयन प्रक्रिया में आएगी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPESSC : आयोग की अगली बैठक में तैयार हो जाएगा शिक्षक भर्ती का खाका, चयन प्रक्रिया में आएगी तेजी
Sat, 07 Sep 2024 07:07 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 07 Sep 2024 07:07 PM IST
सार
प्रोफेसर कीर्ति पांडेय ने आयोग के अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद शुक्रवार को मीडिया संग वार्ता में कहा कि जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करना और उसे पूरा करना उनकी प्राथमिकता में है। इसके लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
UPESSC
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की अगली बैठक काफी महत्वपूर्ण होने जा रही है। एक सप्ताह से 10 दिनों के भीतर कमेटियाें की रिपोर्ट आ जाएगी, जिसे बैठक में रखा जाएगा। इसके बाद लंबित और नई भर्तियों का खाका तैयार होने के साथ चयन प्रक्रिया में तेजी आने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
प्रोफेसर कीर्ति पांडेय ने आयोग के अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद शुक्रवार को मीडिया संग वार्ता में कहा कि जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करना और उसे पूरा करना उनकी प्राथमिकता में है। इसके लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के 1017 पदों के लिए आवेदन लिए जा चुके हैं। इसके लिए एक लाख 14 हजार आवेदन पहुंचे हैं। इसी तरह से माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से टीजीटी-पीजीटी के 4163 पदों के लिए आवेदन लिए गए थे। इनके लिए 13 लाख 19 हजार से अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसके अलावा प्राचार्य समेत कई अन्य भर्तियां भी लंबित तो शासन की ओर से नई भर्तियों के लिए भी अधियाचन भेजे गए हैं।
विज्ञापन
अब सभी तरह के शिक्षकों की भर्तियां नवगठित शिक्षा सेवा चयन आयोग करेगा। ये भर्तियां किसी तरह के विवाद न फंसने पाएं इसके लिए आयोग की ओर से पहले ही सतर्कता बरती जा रही है। इस बाबत सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए नए अध्यक्ष ओर से कार्यभार संभालते ही अलग-अलग कमेटियां गठित की गई हैं।
इन कमेटियों की एक सप्ताह से 10 दिन के भीतर रिपोर्ट आने की उम्मीद है। इसी महीने आयोग की बैठक भी प्रस्तावित है। उसमें रिपोर्ट रखी जाएगी। मीडिया संग वार्ता में अध्यक्ष प्रोफेसर कीर्ति पांडेय ने बताया कि बैठक में हुए निर्णय के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। जरूरत हुई तो कानूनी सलाह भी ली जाएगी। उनका कहना है कि बस भर्ती का प्रारूप तैयार करने में समय लग रहा है। इसके बाद भर्तियों में तेजी आएगी।