फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPESSC: Recruitment process started in government schools but no information is available in private schools

UPESSC : राजकीय विद्यालयों में भर्ती प्रक्रिया शुरू पर अशासकीय स्कूलों में अता-पता नहीं

Thu, 07 Aug 2025 05:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 07 Aug 2025 05:15 PM IST
सार

प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं, लेकिन अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती का कोई अता-पता नहीं। संबंधित विभाग अब तक रिक्त पदों का विवरण ही जुटा रहे हैं।

विज्ञापन
UPESSC: Recruitment process started in government schools but no information is available in private schools
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं, लेकिन अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती का कोई अता-पता नहीं। संबंधित विभाग अब तक रिक्त पदों का विवरण ही जुटा रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र जारी पांच अगस्त तक रिक्त पदों का विवरण मांगा था। इसमें मार्च-2026 तक की संभावित रिक्तियों को भी शामिल करने को कहा था।

विज्ञापन


यह मियाद अब पूरी हो चुकी है और उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से रिक्त पदाें का विवरण मिलने का इंतजार है। प्रदेश के अशासकीय विद्यालयों में प्रशिक्षक स्नातक शिक्षक (टीजीटी) व प्रवक्ता (पीजीटी) के तकरीबन 30 हजार पद खाली हैं, लेकिन पदों की सही संख्या तभी स्पष्ट होगी जब माध्यमिक शिक्षा निदेशालय रिक्त पदों का विवरण आयोग को भेजेगा।
विज्ञापन


बुधवार तक आयोग को कोई विवरण नहीं मिला है। दूसरी ओर राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षक के 7466 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 28 अगस्त आवेदन की अंतिम तिथि है। यह भर्ती पहली बार प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। इसके साथ ही आयोग इसी माह प्रवक्ता के तकरीबन 1500 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयु सीमा में छूट के लिए उच्च शिक्षा मंत्री से मिलेंगे अभ्यर्थी

राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती व प्रवक्ता भर्ती में शामिल होने के लिए निर्धारित आयु सीमा में राहत देने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्र प्रतिनिधिमंडल के सदस्य उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से मिलेंगे। प्रतिनिधिमंडल के शीतला प्रसाद ओझा ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे उच्च शिक्षा मंत्री के लखनऊ स्थित आवास पर अभ्यर्थी जुटेंगे और ज्ञापन देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed