फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPESSC: Recruitment notification for 37,200 teacher posts likely to be released after July

UPESSC : जुलाई के बाद जारी हो सकता है 37,200 पदों पर शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन, अधियाचन मिलना शुरू

Sat, 04 Jul 2026 04:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Jul 2026 04:11 PM IST
सार

उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग जुलाई माह के बाद 37,200 पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी कर सकता है। इसमें बेसिक, माध्यमिक और उच्च एडेड महाविद्यालयों के रिक्त पद शामिल हैं। आयोग के ई-अधियाचन पोर्टल पर रिक्तियों का अधियाचन मिलना शुरू हो गया है।

विज्ञापन
UPESSC: Recruitment notification for 37,200 teacher posts likely to be released after July
शिक्षक भर्ती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग जुलाई माह के बाद 37,200 पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी कर सकता है। इसमें बेसिक, माध्यमिक और उच्च एडेड महाविद्यालयों के रिक्त पद शामिल हैं। आयोग के ई-अधियाचन पोर्टल पर रिक्तियों का अधियाचन मिलना शुरू हो गया है।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को 2107 सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों का अधियाचन आयोग के पोर्टल पर अपलोड कर दिया। इससे पहले 111 प्राचार्य पदों के लिए भी अधियाचन अपलोड किया जा चुका था। एडी माध्यमिक कामता राम पाल के अनुसार एडेड माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य, सहायक अध्यापक, प्रवक्ता आदि के करीब 24 हजार पदों के लिए अधियाचन जल्द ही अपलोड होने की संभावना है। बेसिक शिक्षा परिषद के नगरीय क्षेत्र में लगभग 11 हजार पदों के लिए अधियाचन पिछले माह ऑफलाइन भेजा गया था।
विज्ञापन


प्रदेश में संचालित 330 से अधिक एडेड महाविद्यालयों में 111 प्राचार्य पद रिक्त हैं। इन पदों पर चयन प्रक्रिया जुलाई के बाद शुरू होने की उम्मीद है। विज्ञापन संख्या 51 वर्ष 2022 के तहत 1017 पदों पर चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उधर उच्च शिक्षा निदेशालय के निदेशक डॉ. बीएल शर्मा के अनुसार 2107 सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों का अधियाचन अपलोड कर दिया गया है। इसके पहले 111 प्राचार्यों के पद का अधियाचन अपलोड किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed