{"_id":"6a58e617f40fbfc527017821","slug":"upessc-over-50-000-candidates-excluded-from-recruitment-exams-due-to-errors-in-omr-sheets-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPESSC : भर्ती परीक्षाओं में ओएमआर भरने में त्रुटि से 50 हजार से अधिक अभ्यर्थी बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPESSC : भर्ती परीक्षाओं में ओएमआर भरने में त्रुटि से 50 हजार से अधिक अभ्यर्थी बाहर
Thu, 16 Jul 2026 07:39 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 16 Jul 2026 07:39 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, लोक सेवा आयोग और अन्य संस्थाओं की भर्ती परीक्षाओं में अभ्यर्थी ओएमआर उत्तर पत्रक भरने में लगातार गलतियां कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, लोक सेवा आयोग और अन्य संस्थाओं की भर्ती परीक्षाओं में अभ्यर्थी ओएमआर उत्तर पत्रक भरने में लगातार गलतियां कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, जनवरी से जुलाई के बीच 50 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने ऐसी त्रुटियां की हैं। इसमें हजारों शिक्षक और आईएएस, पीसीएस की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
यह खुलासा परीक्षा परिणामों और टीईटी के बाद आयोग कार्यालय में आए प्रत्यावेदनों से हुआ है। हाल ही में टीईटी की परीक्षा में करीब 18 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि टीजीटी 2022 की लिखित परीक्षा में 434364 अभ्यर्थी थे। इन दोनों परीक्षाओं सहित अन्य में हजारों ओएमआर उत्तर पत्रक निरस्त कर दिए गए। उन पर रोल नंबर, विषय या अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के गोले सही से न भरने का आरोप है।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों की अपील और आयोग का रुख
30 जून को चयन आयोग ने जब टीजीटी परीक्षा का परिणाम घोषित किया, तो कई अभ्यर्थियों को झटका लगा। इनमें से कुछ ने शिक्षा सेवा चयन आयोग में दोबारा मूल्यांकन के लिए प्रत्यावेदन दिया। हालांकि, इन प्रत्यावेदनों पर कोई सुनवाई नहीं हुई। शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पहले ही स्पष्ट किया है कि ऐसे किसी भी प्रत्यावेदन पर विचार करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
ओएमआर भरने में सामान्य गलतियां और आयोग का स्पष्टीकरण
ओएमआर उत्तर पत्रक भरने के लिए प्रवेश पत्र में विस्तृत निर्देश दिए जाते हैं, जिनमें रोल नंबर और प्रश्न पुस्तिका संख्या भरने का तरीका शामिल है। इन निर्देशों के बावजूद गलतियां होने से स्कैनर सॉफ्टवेयर ओएमआर को स्कैन नहीं कर पाता है, जिससे अभ्यर्थी परीक्षा से बाहर हो जाते हैं। आयोग के उप सचिव डॉ. संजय सिंह ने स्पष्ट किया है कि व्हाइटनर, ब्लेड या रबर का प्रयोग प्रतिबंधित है। गोलों को सही से काला न करने या गलत सूचना भरने पर उत्तर पत्रक का मूल्यांकन नहीं होगा, और इन त्रुटियों के लिए अभ्यर्थी स्वयं उत्तरदायी होगा।