फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPESSC: Due to separation of B.Ed posts, now exam will be conducted for 910 posts, waiting for admit card

UPESSC :  बीएड के पद अलग होने से अब 910 पदों के लिए होगी परीक्षा, प्रवेश पत्र का इंतजार

Wed, 02 Apr 2025 01:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 02 Apr 2025 01:07 PM IST
सार

बीएड के 107 पदों के लिए परीक्षा अलग से कराई जाएगी। जुलाई में इस भर्ती के विज्ञापन को जारी हुए तीन साल पूरे हाे जाएंगे। अगस्त-2022 में इसकी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। भर्ती का विज्ञापन उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने जारी किया था, जिसमें 34 विषयों में 1017 पद शामिल किए गए थे।

विज्ञापन
UPESSC: Due to separation of B.Ed posts, now exam will be conducted for 910 posts, waiting for admit card
UPESSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 व 17 अप्रैल को प्रयागराज समेत छह जिलों में आयोजित की जाएगी। पहले असिस्टेंट प्रोफेसर के 1017 पदों के लिए परीक्षा होनी थी लेकिन अब बीएड के पद अलग हो जाने से यह परीक्षा 910 पदों के लिए होगी। बीएड के 107 पदों के लिए परीक्षा अलग से कराई जाएगी। जुलाई में इस भर्ती के विज्ञापन को जारी हुए तीन साल पूरे हाे जाएंगे। अगस्त-2022 में इसकी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। भर्ती का विज्ञापन उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने जारी किया था, जिसमें 34 विषयों में 1017 पद शामिल किए गए थे।

विज्ञापन


विज्ञापन संख्या-51 में शामिल इन पदों में से बीएड विषय के विज्ञापित पदों के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में दाखिल याचिका व उच्चतम न्यायालय में विशेष अनुमति याचिका में एक सितंबर 2023 को पारित आदेश के अनुपालन में बीएड के पदों पर भर्ती के लिए अलग से परीक्षा कराई जाएगी। ऐसे में 16 व 17 अप्रैल को अब 33 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 910 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित होगी। इस दाैरान पहली बार यह परीक्षा प्रयागराज के बाहर अन्य जिलों में भी आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए प्रयागराज समेत आगरा, मेरठ, लखनऊ, गोरखपुर और वाराणसी के कुल 38 केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन


आयोग के सूत्रों का कहना है कि परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए दो केंद्र बढ़ाए जा सकते हैं। ऐसे में केंद्रों की संख्या 40 तक भी पहुंच सकती है। परीक्षा के लिए कुल 1.14 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, जिनमें से तकरीबन 85 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्य पाए गए थे। अभ्यर्थियों को अब प्रवेश पत्र जारी होने का इंतजार है। आयोग के सूत्रों को कहना है कि परीक्षा तिथि से सात से 10 दिन पहले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed