फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPESSC: Demand to postpone the Assistant Professor exam, one week left for the exam, admit card not found

UPESSC:असिसिटेंट प्रोफेसर की परीक्षा को स्थगित करने की मांग, परीक्षा में एक सप्ताह शेष, प्रवेशपत्र का पता नहीं

Mon, 07 Apr 2025 12:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Apr 2025 12:49 PM IST
सार

UPESSC : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से सहायक आचार्य को दो पालियों में प्रस्तावित परीक्षा को युवा मंच ने निरस्त करने की मांग की है। इसके पीछे तर्क दिया गया है कि समय से प्रवेश पत्र न जारी होने से अभ्यर्थियों की मुसीबत बढ़ गई है।

विज्ञापन
UPESSC: Demand to postpone the Assistant Professor exam, one week left for the exam, admit card not found
UPESSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UPESSC : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से सहायक आचार्य को दो पालियों में प्रस्तावित परीक्षा को युवा मंच ने निरस्त करने की मांग की है। इसके पीछे तर्क दिया गया है कि समय से प्रवेश पत्र न जारी होने से अभ्यर्थियों की मुसीबत बढ़ गई है। यह परीक्षा आगरा, मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों पर पूर्वाहन 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा अपराहन 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होनी है। लेकिन अभी तक प्रवेश पत्र जारी न होने से प्रतियोगी छात्रों की चिंता बढ़ी है।

विज्ञापन


युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि सहायक आचार्य की परीक्षा तिथि 16 व 17 अप्रैल 2025 को निर्धारित है। ऐसे में इस परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों प्रतियोगियों ने चिंता जताई है कि हरियाणा,राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखंड आदि राज्यों में जीविका के लिए प्राइवेट कम्पनियों में काम कर रहे और परीक्षा में शामिल होना बड़ी चुनौती होगी। परीक्षा में केवल एक सप्ताह का समय है।
विज्ञापन


अभी तक प्रवेश पत्र जारी नहीं किया गया है तो कंपनी से छुट्टी के साथ ही किस जिले में परीक्षा देने जाना है और रेलवे में रिज़र्वेशन भी कराना है। शादी विवाह के आयोजन की वजह से टिकट भी मिलना कठिन है, यदि एक दो दिन में प्रवेश पत्र जारी नहीं हो पा रहा है तो परीक्षा स्थगित कर देनी चाहिए, वरना हजारों प्रतियोगियों को परीक्षा से वंचित होना तय है। आयोग यदि प्रवेश पत्र जारी नहीं कर पा रहा है तो कम से कम किस अभ्यर्थी को किस जिले में परीक्षा देनी होगी यही स्पष्ट कर दें, जिससे परीक्षा में शामिल होने में सहजता हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed