फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPESSC: A candidate was caught cheating by writing answers on a handkerchief

UPESSC : रुमाल में उत्तर लिखकर नकल कर रहे अभ्यर्थी को पकड़ा, प्रधानाचार्य ने दर्ज कराया केस

Fri, 18 Apr 2025 04:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Apr 2025 04:23 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के रीवा से आए अभ्यर्थी को सीएवी इंटर कॉलेज के कक्ष संख्या 19 से पकड़ा गया। प्रधानाचार्य की तहरीर पर नगर कोतवाली में अभ्यर्थी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रधानाचार्य कौशल प्रसाद ने पुलिस को बताया कि सीएवी में बुधवार को पहली पाली की परीक्षा 9:30 से 11:30 बजे तक थी।

विज्ञापन
UPESSC: A candidate was caught cheating by writing answers on a handkerchief
UPESSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में बुधवार को पहले दिन पहली पाली में अभ्यर्थी को रुमाल में उत्तर लिखकर नकल करते हुए पकड़ा गया। कक्ष में तलाशी के दौरान उसके पास से अन्य नकली सामग्री बरामद हुई।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के रीवा से आए अभ्यर्थी को सीएवी इंटर कॉलेज के कक्ष संख्या 19 से पकड़ा गया। प्रधानाचार्य की तहरीर पर नगर कोतवाली में अभ्यर्थी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रधानाचार्य कौशल प्रसाद ने पुलिस को बताया कि सीएवी में बुधवार को पहली पाली की परीक्षा 9:30 से 11:30 बजे तक थी। इसी दौरान अभ्यर्थी अधोक्षजानंद ओझा सवालों के जवाब रुमाल में लिखकर कक्ष में पहुंचा था।

विज्ञापन

वह रुमाल से देखकर ओएमआर शीट भर रहा था। तभी उसे कक्ष निरीक्षक ने नकल करते हुए देख लिया। इसके बाद तलाशी ली गई तो अभ्यर्थी के पास से नकल की अन्य सामग्री बरामद हुई। सूचना पुलिस को दी गई। कॉलेज पहुंची पुलिस ने अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर रोहित कुमार तिवारी ने बताया कि कॉलेज के प्रधानाचार्य की तहरीर पर अभ्यर्थी के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed