फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPESSC: 30 thousand TGT-PGT and four thousand Principal posts will be filled, commission has approved

UPESSC : टीजीटी-पीजीटी के 30 हजार व प्राचार्य के चार हजारों पदों होगी भर्ती, आयोग ने लगाई मुहर

Fri, 25 Jul 2025 07:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Jul 2025 07:44 PM IST
सार

UPESSC TGT PGT Exam : उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) व प्रवक्ता (पीजीटी) के 30 हजार पदों और प्राचार्य के चार हजार पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन
UPESSC: 30 thousand TGT-PGT and four thousand Principal posts will be filled, commission has approved
टीजीटी-पीजीटी भर्ती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

TGT PGT Exam Date : प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) व प्रवक्ता (पीजीटी) के 30 हजार पदों और प्राचार्य के चार हजार पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में हुई बैठक में अधियाचन के प्रारूप पर अंतिम मुहर लगा दी गई।

विज्ञापन

आयोग की अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पांडेय के नेतृत्व में हुई बैठक में उच्च शिक्षा निदेशालय एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से उपलब्ध कराए गए ई-अधियाचन के प्रारूप पर चर्चा की गई और अपेक्षा की गई कि विभागों द्वारा एनआईसी के माध्यम से एवं कार्मिक विभाग के निर्देशानुसार पोर्टल को तैयार किया जाए। एनआईसी द्वारा पोर्टल विकासित करने में 10 से 15 दिनों का वक्त लग सकता है। इस दौरान उच्च शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ऑनलाइन व्यवस्था करते हुए रिक्तियों का विवरण इकट्ठा करेंगे।

विज्ञापन


आयोग को अगस्त माह में टीजीटी व पीजीटी के तकरीबन 30 हजार और प्राचार्य के चार हजार पदों पर भर्ती शुरू करने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से रिक्त पदों का अधियाचन मिल जाएगा। बैठक में आयोग के सचिव मनोज कुमार, परीक्षा नियंत्रक देवेंद्र प्रताप सिंह, उपसचिव/ ई-अधियाचन नोडल अधिकारी डॉ. शिव जी मालवीय, उपसचिव डॉ. विकास सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

असिस्टेट प्रोफेसर के 869 पदों पर होगी भर्ती

- बैठक में शामिल उच्च शिक्षा निदेशालय के प्रतिनिधियों ने बताया कि अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों का विवरण जुटा लिया गया है। सहायक निदेशक प्रो. बीएल शर्मा ने बताया कि असिस्टेंट प्रोफेसर के 859 पद खाली हैं। जैसे ही पोर्टल तैयार होगा, आयोग को नई भर्ती के लिए रिक्त पदों का ई-अधियाचन भेज दिया जाएगा।

प्राचार्य के भी 100 पदों का भेजा जाएगा अधियाचन

अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में प्राचार्य के भी तकरीबन 100 पद रिक्त हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय ने महाविद्यालयों से रिक्त पदों का विवरण मांगा है ताकि नई भर्ती के लिए आयोग को जल्द से जल्द अधियाचन भेजा जा सके।

बेसिक व अटल आवासीय विद्यालयों में लगेगा समय

आयोग को परिषदीय विद्यालयों में भी सहायक अध्यापक के पदों पर भर्ती करनी है। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अवगत कराया कि विभाग में रिक्त पदों के सापेक्ष आरक्षण संबंधी बिंदुओं के निराकरण की प्रक्रिया गतिमान है। जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और ई-अधियाचन का प्रारूप तैयार कर लिया जाएगा। वहीं, अटल आवासीय विद्यालय समिति और प्रशिक्षण एवं सेवा योजन निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि विभागीय नियमावली में आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया गतिमान है जिसे अतिशीघ्र पूरा कर लिया जाएगा और उसके बाद रिक्त पदों का विवरण इकट्ठा कर अधियाचन भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed