फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP to 29 TET results

यूपी टीईटी का परिणाम 29 को

Sat, 26 Mar 2016 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 26 Mar 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
UP to 29 TET results
टीचर - फोटो : demo pic
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) का परिणाम 29 मार्च को घोषित होगा। रिजल्ट तैयार करने की तैयारी अंतिम चरण में है। सर्टिफिकेट 15 दिन बाद संबंधित डायट से मिलेगा। इस परीक्षा के लिए तकरीबन साढ़े नौ लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन


इस परीक्षा में शामिल 50 हजार अभ्यर्थी पहले ही बाहर हो चुके हैं। वे ओएमआर शीट (उत्तर पुस्तिका) ही सही ढंग से नहीं भर पाए थे। ज्यादातर ने अनुक्रमांक के स्थान पर सीरीज संख्या भर दी है। इतना ही नहीं ज्यादातर अभ्यर्थी विषय कोड सहित अन्य जरूरी जानकारी भी ओएमआर शीट में नहीं भर सके। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इनके ओएमआर शीट का मूल्यांकन नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन


सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी के रजिस्ट्रार नवल किशोर ने बताया कि 29 मार्च को रिजल्ट घोषित होगा। सोमवार तक  रिजल्ट तैयार कर इसकी अन्य प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि परिणाम घोषित होने के 15 दिन बाद अभ्यर्थी संबंधित डायट से सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि यदि किसी के सर्टिफिकेट में कोई गड़बड़ी है तो अभ्यर्थी उसमें सुधार के लिए डायट के माध्यम से भेजें। इसके लिए भी सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पहुंचने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed