फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP TET: Relief to dependent teachers of deceased, application process becomes easier

UP TET : मृतक आश्रित शिक्षकों को राहत, आसान हुई आवेदन प्रक्रिया

Fri, 24 Apr 2026 02:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Apr 2026 02:08 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपी अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पोर्टल में महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। अब ऐसे सेवारत शिक्षक जो 1990-91-92 में मृतक आश्रित श्रेणी के तहत केवल इंटरमीडिएट योग्यता पर नियुक्त हुए थे।

विज्ञापन
UP TET: Relief to dependent teachers of deceased, application process becomes easier
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग, UPESSC - फोटो : X(@upesscprayagraj)

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपी अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पोर्टल में महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। अब ऐसे सेवारत शिक्षक जो 1990-91-92 में मृतक आश्रित श्रेणी के तहत केवल इंटरमीडिएट योग्यता पर नियुक्त हुए थे। आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। अब तक ये अभ्यर्थी यूपी टीईटी फॉर्म नहीं भर सकते थे क्योंकि उनके पास स्नातक, बीटीसी या बीएड की डिग्री नहीं है।

विज्ञापन


पोर्टल में किए गए संशोधन के बाद ऐसे अभ्यर्थी विशेष चेक बॉक्स पर क्लिक कर आवेदन कर सकेंगे। उन्हें अन्य शैक्षिक विवरण भरने की आवश्यकता नहीं होगी।
इसके साथ ही आयोग ने उन अभ्यर्थियों को भी सुविधा दी है, जिन्होंने पहले 1 से 5 श्रेणियों में आवेदन किया है। अब 6 से 8 श्रेणियों में भी आवेदन करना चाहते हैं। ऐसे अभ्यर्थी लॉगिन करने के बाद एग्जाम ऑप्शन में जाकर एड अदर पेपर विकल्प का चयन कर आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को दोबारा शैक्षिक योग्यता का विवरण भरने की जरूरत नहीं होगी। उनके लिए वेतन पर्ची (सैलरी स्लिप) ही पर्याप्त मानी जाएगी। आयोग के इस संशोधन से लंबे समय से आवेदन में आ रही तकनीकी बाधाएं दूर होने की उम्मीद है और बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed