फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP TET Exam to be held as same centers which has been allotted

पुराने प्रवेश पत्र, पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी यूपीटीईटी

Wed, 01 Jan 2020 12:39 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 01 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
UP TET Exam to be held as same centers which has been allotted
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) आठ जनवरी को दो पालियों में होगी। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से दी गई सूचना में कहा गया है कि परीक्षा पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पहले जारी किए गए प्रवेश पत्रों से ही होगी। सचिव परीक्षा नियामक कार्यालय के रजिस्ट्रार राजशेखर सिंह के मुताबिक परीक्षा आठ जनवरी को दो पालियों में होगी। पहली पाली में 10 से 12.30 बजे के बीच प्राथमिक स्तर और दूसरी पाली में 2.30 से 5.00 बजे के बीच उच्च प्राथमिक स्तर की उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) होगी।

विज्ञापन


रजिस्ट्रार की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि परीक्षा में शामिल होने वाले ऐेसे अभ्यर्थी जिन्होंने अपना प्रवेश पत्र निर्धारित वेबसाइट http://updeled.gov.in से डाउनलोड नहीं किया है, वह एक जनवरी से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थी जो पूर्व परीक्षा तिथि 22 दिसंबर से पहले प्रवेश पत्र डाउनलोड कर चुके हैं, उन्हें नया प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि परीक्षार्थी प्रवेश पत्र में दिए नियमों को ध्यान से पढ़ लें।

विज्ञापन


यूपीटीईटी की परीक्षा तिथि बदले जाने की मांग

प्रदेश सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) आठ जनवरी को कराए जाने का स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने विरोध किया है। एसएफआई के पदाधिकारियों ने कहा कि आठ जनवरी को मजदूर संगठनों एवं कर्मचारी संगठनों ने हड़ताल का फैसला किया है। छात्रों ने भी शिक्षा के निजीकरण के फैसले को लेकर हड़ताल का आह्वान किया है। ऐसे में प्रदेश सरकार आठ जनवरी को परीक्षा करवाने का निर्णय लेकर परीक्षार्थियों के हित के खिलाफ काम कर रही है। एसएफआई के जिला सचिव शिवम मौर्य का कहना है कि हड़ताल के चलते परीक्षार्थियों को परेशानी होगी। उन्होंने सरकार टीईटी की तिथि में बदलाव की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed