फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP TET 2026: Malpractice-free exam concluded across 60 districts 44 impersonators caught under AI surveillance

यूपी टीईटी 2026: 60 जिलों में नकलविहीन परीक्षा संपन्न, एआई की निगरानी में 44 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए

Sat, 04 Jul 2026 05:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Jul 2026 05:41 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 की प्राइमरी (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राइमरी (कक्षा 6 से 8) स्तर की लिखित परीक्षा दो, तीन और चार जुलाई को प्रदेश के सभी 60 जिलों में शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो गई।

विज्ञापन
UP TET 2026: Malpractice-free exam concluded across 60 districts 44 impersonators caught under AI surveillance
यूपी ीटीईटी परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 की प्राइमरी (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राइमरी (कक्षा 6 से 8) स्तर की लिखित परीक्षा दो, तीन और चार जुलाई को प्रदेश के सभी 60 जिलों में शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो गई। तीन दिनों तक चली परीक्षा में कुल 19,94,661 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 17,70,714 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। कुल उपस्थिति 88.77 प्रतिशत दर्ज की गई।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि दो जुलाई की दोनों पालियों तथा तीन जुलाई की पहली पाली में उच्च प्राइमरी स्तर की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 12,11,459 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 10,57,055 ने परीक्षा दी। इस स्तर पर उपस्थिति 87.25 प्रतिशत रही।
विज्ञापन


वहीं, तीन जुलाई की दूसरी पाली और चार जुलाई की पहली पाली में प्राइमरी स्तर की परीक्षा हुई। इसमें 7,83,202 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 7,13,659 अभ्यर्थी शामिल हुए। इस परीक्षा में उपस्थिति 91.12 प्रतिशत रही। उच्च प्राइमरी स्तर पर महिला अभ्यर्थियों की उपस्थिति 87 प्रतिशत और प्राइमरी स्तर पर 90.85 प्रतिशत दर्ज की गई। शनिवार को आयोजित अंतिम पाली की परीक्षा में प्रदेश के 955 परीक्षा केंद्रों पर 3,79,316 पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 3,34,775 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस दिन उपस्थिति 88 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा की निगरानी के लिए सभी 60 जिलों में आयोग के सदस्यों के साथ सेवानिवृत्त आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को प्रेक्षक नियुक्त किया गया था। आयोग मुख्यालय से अध्यक्ष, सदस्य, सचिव, परीक्षा नियंत्रक और अन्य अधिकारियों ने सभी परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी की। केंद्रों पर लगाए गए एआई कैमरों और एआई आधारित सॉफ्टवेयर की मदद से अभ्यर्थियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई।


एआई आधारित जांच में दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे कुल 44 फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ा गया। इनमें 2 जुलाई को 14, 3 जुलाई को 11 और 4 जुलाई को 19 फर्जी अभ्यर्थी शामिल हैं। इसके अलावा 3 जुलाई को एक अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन के माध्यम से नकल करने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया। सभी आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने परीक्षा के सफल और निष्पक्ष संचालन में सहयोग देने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, सतर्कता विभाग, एसटीएफ, केंद्र व्यवस्थापकों, प्रेक्षकों और सभी अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed