फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP: Suspense prevails over Deputy CM Keshav Prasad, know what is going on

यूपी : डिप्टी सीएम पद पर केशव के शपथ ग्रहण करने पर झूम उठे लोग, बोले- मेहनत का मिला इनाम

Fri, 25 Mar 2022 06:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Mar 2022 06:15 PM IST
सार

सीएम योगी से मुलाकात के बाद से ही केशव प्रसाद मौर्य को डिप्टी सीएम पद पर एक बार फिर ताजपोशी तय हो गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद दूसरे नंबर पर केशव प्रसाद ने शपथ ली।

विज्ञापन
UP: Suspense prevails over Deputy CM Keshav Prasad, know what is going on
योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री, केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक बने उप-मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिप्टी सीएम पद पर केशव प्रसाद मौर्य की एक बार फिर ताजपोशी से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं। तमाम उहापोह के बीच मौर्य योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी उप मुख्यमंत्री पद पर काबिज होने में सफल रहे। इसके लिए कई दिनों से जद्दोजहद जारी रही। अंततः मौर्य की ताजपोशी से इलाहाबाद और कौशाम्बी के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

विज्ञापन




सीएम योगी से मुलाकात के बाद से ही केशव प्रसाद मौर्य को डिप्टी सीएम पद पर एक बार फिर ताजपोशी तय हो गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद दूसरे नंबर पर केशव प्रसाद ने शपथ ली। पिछली सरकार में भी केशव सरकार में दूसरे नंबर की हैसियत में थे और इस बार फिर पार्टी हाईकमान ने उन्हें मौका दिया है।

विज्ञापन

डिप्टी सीएम पद को लेकर कई दिनों से चल रहा था मंथन

लखनऊ में भाजपा विधान मंडल दल की बैठक में योगी को सर्व सम्मति से योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद डिप्टी सीएम पद पर ताजपोशी को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई थी। बैठक में डिप्टी सीएम के नाम पर चर्चा न होने के कारण अब सब की निगाहें शुक्रवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह पर टिक गईं थीं। शुक्रवार को पीएम मोदी की मौजूदगी में जब डिप्टी सीएम के लिए केशव के नाम की घोषणा की गई भाजपाई झूम उठे। कौशाम्बी की सिराथू सीट से चुनाव हार चुके केशव प्रसाद मौर्य को डिप्टी सीएम की रेस में सबसे आगे माना जा रहा था। 

स्टार प्रचारक के रूप में की थी काफी मेहनत
माना जा रहा है कि स्टार प्रचारक के रूप में पार्टी के लिए दिन रात प्रचार करने वाले केशव प्रसाद मौर्य को उनकी मेहनत का इनाम मिला है। साथ ही गैर यादव ओबीसी को साधन के लिए भी पार्टी ने उनके नाम पर सहमति जताई। 

विज्ञापन

केशव के बड़े भाई बोले- नहीं रुकेगा सिराथू का विकास

केशव प्रसाद मौर्य को दोबारा डिप्टी सीएम बनाए जाने से उनके परिवार व समर्थकों में जश्न है। शुक्रवार को जैसे ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दोबारा पद की शपथ ली तो समर्थक झूम उठे। डिप्टी सीएम के बड़े भाई सुखलाल मौर्य के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया और मिठाईयां बांटी।


डिप्टी सीएम के बड़े भाई सुखलाल मौर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव में हार जीत का खेल होता है। उनके भाई पर पार्टी के शीर्ष नेतृ्त्व ने जिस भरोसे के साथ जिम्मेदारी सौंपी है वह उस पर खरे उतरेंगे। सिराथू की जनता को भरोसा दिया कि यहां के विकास में किसी तरह की कोताही नहीं होने पाएगी। इसके अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के घर पर जश्न मनाया गया। उनकी भतीजी चित्रा, सरला, सविता, नीलम, प्रगति व नीशू ने परिवार व समर्थकों के साथ एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed