{"_id":"65eef80b900c27676503442e","slug":"up-roadways-will-recruit-operators-on-roadways-outsourcing-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Roadways : रोडवेज आउटसोर्सिंग पर परिचालकों की करेगा भर्ती, ऑन लाइन मांगे गए हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Roadways : रोडवेज आउटसोर्सिंग पर परिचालकों की करेगा भर्ती, ऑन लाइन मांगे गए हैं आवेदन
Mon, 11 Mar 2024 05:54 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 11 Mar 2024 05:54 PM IST
सार
रोडवेज द्वारा कुल 151 पदों पर भर्ती की जाएगी। यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि रोडवेज द्वारा सामान्य वर्ग के 102 पदों में भर्ती की जाएगी। इसमें 25 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए है।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज बस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
यूपी रोडवेज का प्रयागराज रीजन आउटसोर्सिंग में परिचालकों की भर्ती करेगा। इसके लिए प्रयागराज परिक्षेत्र की ओर से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। रोडवेज द्वारा कुल 151 पदों पर भर्ती की जाएगी। यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि रोडवेज द्वारा सामान्य वर्ग के 102 पदों में भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
इसमें 25 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए है। वहीं अनुसूचित जाति के 22 पद, अनुसूचित जनजाति के 05 एवं पिछड़ा वर्ग के 22 पद शामिल हैं। आवेदन http://sewayojan.up.nic.in पर किए जा सकते हैं। जेम पोर्टल से चयनित फर्म मेसर्स एसएस इंटरप्राइजेज रायबरेली द्वारा आवेदन आमंत्रित किया गया है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 12 मार्च से 17 मार्च तक किया जाएगा।
विज्ञापन