फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Roadways: Preparations to run sleeper bus from Prayagraj to Delhi

UP Roadways : प्रयागराज से दिल्ली के लिए स्लीपर बस चलाने की तैयारी, 13 से 114 घंटे में पूरा होगा सफर

Sat, 17 May 2025 02:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 May 2025 02:07 PM IST
सार

प्रयागराज से कई प्राइवेट ऑपरेटर दिल्ली के लिए बसें संचालित कर रहे हैं। फेस्टिवल सीजन में प्राइवेट ऑपरेटर दिल्ली का मनमाना किराया भी वसूलते हैं। इसी वजह से यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन ने यात्रियों की आरामदायक यात्रा के लिए एसी स्लीपर बस चलाने की तैयारी की है।

विज्ञापन
UP Roadways: Preparations to run sleeper bus from Prayagraj to Delhi
स्लीपर बस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर से दिल्ली के लिए यात्रियों को स्लीपर बस सेवा की भी सौगात मिलेगी। इसके लिए यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन की ओर से जल्द ही टेंडर प्रक्रिया की जाएगी। रोडवेज की तैयारी है कि दिल्ली के आनंद विहार के लिए प्रयागराज से एसी बस सेवा का संचालन जल्द से जल्द शुरू कर दिया जाए। बताया जा रहा है कि दिल्ली के लिए दो एसी स्लीपर बसें चलाई जा सकती हैं।

विज्ञापन


प्रयागराज से दिल्ली के लिए यूपी रोडवेज द्वारा एसी जनरथ और साधारण श्रेणी की ही आधा दर्जन बसें नियमित रूप से संचालित हो रही हैं। सफर लंबा होने की वजह से दिल्ली जाने वाले तमाम यात्री एसी स्लीपर बस को ही तरजीह देते हैं। इसका फायदा तमाम प्राइवेट ऑपरेटर उठा भी रहे हैं।
विज्ञापन


प्रयागराज से कई प्राइवेट ऑपरेटर दिल्ली के लिए बसें संचालित कर रहे हैं। फेस्टिवल सीजन में प्राइवेट ऑपरेटर दिल्ली का मनमाना किराया भी वसूलते हैं। इसी वजह से यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन ने यात्रियों की आरामदायक यात्रा के लिए एसी स्लीपर बस चलाने की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बसों का संचालन अनुबंध के आधार पर होगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया प्रयागराज रीजन द्वारा की जाएगी। बता दें कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ आदि शहरों से दिल्ली के लिए स्लीपर बस की सेवा है। अब प्रयागराज रीजन भी इन बसों का संचालन करने की तैयारी में जुटा है।

यहां से शाम सात और रात आठ बजे दिल्ली के लिए स्लीपर बस चलाए जाने की तैयारी है। पिछले सप्ताह ही प्रयागराज रीजन के पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी द्वारा एसी स्लीपर बस चलाए जाने का प्रस्ताव रोडवेज मुख्यालय को भेजा गया था।

एसी कोच के शौचालय का पानी खत्म होने पर भड़के यात्री

अहमदाबाद से गोरखपुर जा रही गोरखपुर एक्सप्रेस के एसी थ्री कोच संख्या बी-2 के शौचालय में पानी खत्म होने से शुक्रवार को यात्री भड़क गए। ट्रेन के प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों ने जमकर नारेबाजी की। इस वजह से ट्रेन तकरीबन 25 मिनट लेट भी हो गई।

बताया जा रहा है कि गोरखपुर एक्सप्रेस के बी-2 कोच में बृहस्पतिवार की रात ही पानी खत्म हो गया था। यात्रियों ने इसकी शिकायत रेलवे के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर भी की। कोई सुनवाई न होती देख यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया।

सुबह ट्रेन जब प्रयागराज छिवकी पहुंची तो बी-2 कोच में बैठे तमाम यात्री प्लेटफॉर्म पर उतर आए। इस दौरान यात्रियों ने जमकर नारेबाजी की। बाद में हरकत में आए रेलवे प्रशासन ने बी-2 समेत ट्रेन के तमाम कोचों में पानी भरा।

इस आपाधापी में ट्रेन तकरीबन 25 मिनट विलंबित हो गई। नाराज यात्रियों का कहना था कि पानी न होने से सुबह शौच आदि जाने में परेशानी हुई। शौचालय से आ रही दुर्गंध की वजह से लोगों का बुरा हाल रहा।

प्रयागराज संगम स्टेशन पर पानी न मिलने पर यात्री परेशान

दारागंज स्थित प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की दोपहर प्लेटफॉर्म पर लगे नल से पानी की आपूर्ति ठप हो गई। इस वजह से यात्रियों को परेशानी हुई। यहां लगी ठंडे पानी की मशीन में भी पानी नहीं आ रहा था। इसकी शिकायत यात्रियों ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर की। लखनऊ जा रहे यात्री राहुल सिंह ने कहा कि रेलवे तमाम सुविधाएं देने का दावा तो करता है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed