फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Roadways: For the first time on Rakshabandhan, more than four lakh people travelled free, buses were packe

UP Roadways : रक्षाबंधन पर पहली बार चार लाख से ज्यादा ने किया फ्री सफर, ठसाठस रहीं बसें

Tue, 12 Aug 2025 06:43 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 12 Aug 2025 06:43 AM IST
सार

रक्षा बंधन के मौके पर यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन की बसों में इस बार चार लाख से ज्यादा यात्रियों ने फ्री सफर किया। एक महिला के साथ एक पुरुष की भी फ्री यात्रा का अवसर होने से प्रयागराज रीजन की बसों में आठ से दस अगस्त की अवधि में ठसाठस रहीं।

विज्ञापन
UP Roadways: For the first time on Rakshabandhan, more than four lakh people travelled free, buses were packe
सिविल लाइंस रोडवेज बस अड्डे पर उमड़ी यात्रियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रक्षा बंधन के मौके पर यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन की बसों में इस बार चार लाख से ज्यादा यात्रियों ने फ्री सफर किया। एक महिला के साथ एक पुरुष की भी फ्री यात्रा का अवसर होने से प्रयागराज रीजन की बसों में आठ से दस अगस्त की अवधि में ठसाठस रहीं। इस अवधि में रिकार्ड 4.37 लाख यात्रियों ने सफर किया। खास बात यह है कि अगर रोडवेज के प्रयागराज रीजन ने इन यात्रियों से किराया लिया होता तो उसे 4.75 करोड़ रुपये का फायदा होता।

विज्ञापन

प्रदेश में 2017 से ही रक्षाबंधन में हर बार योगी सरकार द्वारा बहनों को रोडवेज बसों में फ्री सफर का तोहफा दिया जा रहा है। इस बार एक महिला के साथ एक पुरुष को भी फ्री में यात्रा करने का अवसर मिला। इसके चलते यूपी रोडवेज की बसों में यात्रियों की खूब भीड़ गई। प्रयागराज रीजन के सभी नौ डिपो से संचालित बसों में इस बार 4,37,778 यात्रियों ने फ्री सफर किया। इसके टिकट का कुल मूल्य 4.75 करोड़ रुपये रहा।

विज्ञापन


रीजन का मिर्जापुर डिपो फ्री सफर कराने में अव्वल रहा। यहां तीन दिन में 77,565 लोगों ने सफर किया। इसके बाद दूसरे स्थान पर प्रयाग डिपो रहा। यहां 76,629 ने फ्री सफर किया। प्रतापगढ़ डिपो की बसों में 67,312 तो सिविल लाइंस डिपो में फ्री सफर करने वालों की संख्या 64,555 रही। प्रयागराज रीजन में बादशाहपुर डिपो फ्री सफर कराने के मामले में सबसे पीछे रहा। यहां तीन दिन के दौरान 11283 यात्रियों ने सफर किया। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार ने बताया कि इस बार रिकार्ड संख्या मं 4.37 लाख लोगों ने फ्री सफर किया। कई रूट पर बसों के अतिरिक्त फेरे भी लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो का नाम : यात्रियों की संख्या : टिकट का मूल्य

सिविल लाइंस : 64,555 : 77 लाख

मिर्जापुर : 77565 : 68 लाख

प्रतापगढ़ : 67312 : 65 लाख

जीरोरोड : 51592 : 51 लाख

लीडररोड : 46725 : 58 लाख

प्रयाग : 76629 : 98 लाख

लालगंज : 21035 : 26 लाख

बादशाहपुर : 11283 : 13 लाख

मंझनपुर : 21082 : 19 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed