{"_id":"62eaaac57f47160aac650964","slug":"up-psc-interview-sanjay-shrinet-arrived-among-the-candidates-said-do-not-panic-i-am-with-you","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP PSC Interview: अभ्यर्थियों के बीच पहुंचे यूपी पीएससी के अध्यक्ष, बोले- घबराए नहीं, मैं आपके साथ हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP PSC Interview: अभ्यर्थियों के बीच पहुंचे यूपी पीएससी के अध्यक्ष, बोले- घबराए नहीं, मैं आपके साथ हूं
Wed, 03 Aug 2022 10:35 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 03 Aug 2022 10:35 PM IST
सार
अभ्यर्थी जिस हॉल में बैठे थे, आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत वहां पहुंचे और अभ्यर्थियों से पूछा कि आप लोग आज का अखबार पढ़कर आए हैं? आगे कहा कि मन में तमाम डर बैठा होगा, ऐसी सारी चिंता मन से निकाल दीजिए और किसी भी निराशा को कोई जगह मत दीजिए।
विज्ञापन
संजय श्रीनेत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से पीसीएस-2021 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम रद्द किए जाने के आदेश के बाद अभ्यर्थी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। तमाम आशंकाओं के साथ अभ्यर्थी बुधवार सुबह जब इंटरव्यू देने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में पहुंचे तो साक्षात्कार शुरू होने से पहले आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत ने अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया कि घबराने की जरूरत नहीं है। हम लड़ेंगे और जीतेंगे भी।
विज्ञापन
अभ्यर्थी जिस हॉल में बैठे थे, आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत वहां पहुंचे और अभ्यर्थियों से पूछा कि आप लोग आज का अखबार पढ़कर आए हैं? आगे कहा कि मन में तमाम डर बैठा होगा, ऐसी सारी चिंता मन से निकाल दीजिए और किसी भी निराशा को कोई जगह मत दीजिए। ये आप लोगों का रिजल्ट हैं। मूल मामला बताते हुए उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा कि फॉर्म भरने की अंतिम तिथि पांच मार्च थी और पूर्व सैनिकों को पांच फीसदी आरक्षण का शासनादेश 10 मार्च को जारी हुआ।
विज्ञापन
लोगों ने कोर्ट को बताया कि अंतिम तिथि 17 मार्च थी, जबकि ऐसा नहीं था। उन्होंने अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया कि रिजल्ट नियत समय पर आएगा और आपके हित में होगा। मैं आपके साथ हूं। प्रक्रिया के दोहराव के किसी नकारात्मक भाव को मन से निकाल दीजिए, हम लड़ेंगे और जीतेंगे। अध्यक्ष से आश्वासन मिलने के बाद अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली और आयोग के बाहर बैठे अन्य साथी अभ्यर्थियों तक भी अध्यक्ष का संदेश पहुंचाया।
विज्ञापन
जिनके इंटरव्यू हो चुके, वे भी आयोग पहुंचे
पीसीएस-21 का इंटरव्यू 21 जुलाई से शुरू हुआ था और पांच अगस्त को पूरा होगा। जिन अभ्यर्थियों के इंटरव्यू चुके हैं और जिनके इंटरव्यू चार एवं पांच अगस्त को होने वाले हैं, उनमें से ज्यादातर अभ्यर्थी बुधवार सुबह आयोग पहुंच गए। अभ्यर्थियों की काफी भीड़ थी और वे यह जानना चाहते थे कि अब आयोग का अगला कदम क्या होगा। हालांकि इंटरव्यू शुरू होने के बाद जब कुछ अभ्यर्थी साक्षात्कार देकर बाहर आए तो उन्होंने अन्य अभ्यर्थियों को आयोग के अध्यक्ष से मिले आश्वासन से अवगत कराया। इसके बाद अभ्यर्थी वहां से लौट गए।
‘पहले प्री, फिर मेंस और अंतिम पड़ाव इंटरव्यू, यहां तक पहुंचने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत की। हाईकोर्ट के आदेश के बाद मन में आशंका थी कि अब क्या होगा, लेकिन जब आयोग के अध्यक्ष हमारे बीच आए और उन्होंने आश्वस्त किया कि अभ्यर्थियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है तो मन को थोड़ा सुकून मिला।’ -जॉनी, अभ्यर्थी
‘आज ही इंटरव्यू था और सुबह अखबारों में पढ़ा कि हाईकोर्ट ने प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम रद्द किए जाने का आदेश जारी किया है। मैं संत कबीर नगर के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हूं और काफी संघर्ष के बाद इंटरव्यू तक का सफर पूरा किया। ऐसे में मन में चिंता तो थी, लेकिन जब आयोग के अध्यक्ष ने तकनीकी तौर पर समझाया और आश्वस्त किया तो चिंता कम हो गई।’ -अवनेंद्र उपाध्याय, अभ्यर्थी
‘कोर्ट के आदेश के बाद मन में चिंता थी और यह सोचकर परेशान था कि मेहनत जाया न चली जाए। ऐसे में पूरे आत्मविश्वास के साथ इंटरव्यू दे पाना मुश्किल लग रहा था। हालांकि, साक्षात्कार से पहले जब आयोग के अध्यक्ष खुद अभ्यर्थियों के बीच पहुंचे और उन्होंने आश्वासन दिया तो आत्मविश्वास भी बढ़ा। इंटरव्यू काफी अच्छा हुआ है।’ -पारितोष सिंह, अभ्यर्थी