फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP News: VHP worried over targeting of Hindus in Bangladesh, demands government to ensure security

UP News : बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाने पर विहिप चिंतित, सरकार से सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग

Thu, 08 Aug 2024 08:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 08 Aug 2024 08:08 PM IST
सार

विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा कि बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद वहां के जेहादी तत्व हिंदुओं पर आक्रमण कर रहे हैं। उनकी संपत्ति नष्ट की जा रही है, जलाई जा रही है। मंदिरों पर आक्रमण किया जा रहा है। विहिप ने आग्रह किया है कि बांग्लादेश में हिंदू, सिख, जैन आदि अल्पसंख्यों की सुरक्षा के लिए गंभीर प्रयास किए जाने चाहिए। केंद्र सरकार को इसके लिए पहल करनी चाहिए। 

विज्ञापन
UP News: VHP worried over targeting of Hindus in Bangladesh, demands government to ensure security
दिलीप परांडे, राष्ट्रीय महासचिव विश्व हिंदू परिषद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता के बीच हिंदुओं को निशाना बनाए जाने पर विश्व हिंदू परिषद से चिंता जाहिर की है। विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांदे ने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप कर बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात की है। परांदे बृहस्पतिवार को विहिप कार्यालय केसर भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन











उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद वहां के जेहादी तत्व हिंदुओं पर आक्रमण कर रहे हैं। उनकी संपत्ति नष्ट की जा रही है, जलाई जा रही है। मंदिरों पर आक्रमण किया जा रहा है। विहिप ने आग्रह किया है कि बांग्लादेश में हिंदू, सिख, जैन आदि अल्पसंख्यों की सुरक्षा के लिए गंभीर प्रयास किए जाने चाहिए। केंद्र सरकार को इसके लिए पहल करनी चाहिए। 
विज्ञापन


जो सेक्यूलरवादी है वह हिंसा का विरोध करते हैं लेकिन आज बांग्लादेश मामले में चुप है। तमाम कम्युनिष्ट हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कोई आवाज नहीं उठा रहे हैं। यह संपूर्ण विश्व में हिंदुओं के ऊपर संकट आ सकता है। इसलिए इसके बारे में सोचना चाहिए। बांग्लादेश से यदि हिंदू, बौद्ध, सिख भारत आते हैं तो उनको शरण देनी चाहिए। मुस्लिम घुसपैठियों के लिए चिंता करनी चाहिए। कहा कि पूरे विश्व में हिंदुओं पर जब कोई संकट आता है तो वह भारत की ओर ही आशा भरी निगाहों से देखते हैं और सुरक्षा और शरण की उम्मीद करते हैं। भारत को इसके लिए आगे आना चाहिए। बांग्लादेश में जेहादी ताकतों के अत्याचार से परेशान हिंदू समाज के सुरक्षा की चिंता करनी चाहिए। इस मौके पर विहिप काशी प्रांत के अध्यक्ष केपी सिंह भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश में हिंदू परिवारों-मंदिरों का खात्मा मानवता के लिए कलंक

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन मंत्री मिलिंद परांडे ने बृहस्पतिवार को कहा कि बांग्लादेश में हिंदू परिवारों- मंदिरों का खात्मा मानवता के लिए कलंक है। बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद हिंदू अल्पसंख्यकों की हत्या के साथ ही उनके घरों को जलाने, मंदिरों को तोड़ने की घटनाओं को रोकने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से तत्काल हस्तक्षेप का उन्होंने आग्रह किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार और उसके नुमाइंदों से इस पर बात करनी चाहिए। साथ ही विश्व समुदाय से भी इसके लिए आगे आने का उन्होंने आह्वान किया। कहा कि इस विपदा की घड़ी में बांग्लादेश छोड़कर भारत आने वाले ऐसे हिंदुओं को हर संभव सुरक्षा और शरण दी जानी चाहिए।

केसर भवन स्थित काशी प्रांत के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में विहिप के केंद्रीय संगठन मंत्री ने कहा कि बांग्लादेश में मारे जा रहे निर्दोष हिंदू, बौद्ध और सिख समुदाय के अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में उत्पन्न अराजकता संपूर्ण विश्व की मानवता के लिए संकट है। एक सवाल के उत्तर में उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में रहने वाले 1.50 करोड़ हिंदू, बौद्ध और सिखों के भारत आने और शरण देने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। सीमा पर सिर्फ मुस्लिम घुसपैठियों को रोकने के प्रयास किए जाने चाहिए।

उनका कहना था कि पूरे विश्व में भारत ही हिंदुओं के लिए सुरक्षित शरणस्थल है। इसके अलावा वह दूसरी जगह कहीं जा नहीं सकते। उन्होंने कहा कि निर्वाचित प्रधानमंत्री के त्यागपत्र देने और देश छोड़ने के बाद अराजक तत्व हावी हो गए हैं। वहां कानून व्यवस्था निष्प्रभावी हो चुकी है। इस हालात का फायदा उठाकर वहां कई दिनों से हिंदू अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और घरों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। वहां मंदिरों को भारी क्षति पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि विश्व समुदाय की यह जिम्मेदारी है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा व उनके मानवाधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाएं।

उन्होंने कहा कि इस परिस्थिति का लाभ उठा कर जिहादियों की ओर से सीमा पार से घुसपैठ का प्रयत्न किया जा सकता है। इससे सतर्क भी रहना होगा। इसलिए सुरक्षाबलों के लिए आवश्यक है कि सीमा पर किसी भी तरह अतिक्रमण को न होने दें विहिप की हमारी कामना है कि बांग्लादेश में शीघ्र लोकतंत्र बहाली के साथ धर्मनिरपेक्ष सरकार पुनः स्थापित हो। वहां के अल्पसंख्यक समाज के मानवाधिकारों की रक्षा हो सके। वार्ता के समय काशी प्रांत के अध्यक्ष केपी सिंह भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed